लाइव न्यूज़ :

DRDO Recruitment 2020: साइंटिस्ट-बी के 185 पदों पर निकली वकैंसी, ऐसे करें अप्लाई

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 29, 2020 10:23 IST

डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) में साइंटिस्ट बी के 185 पदों पर आवेदन मंगाए हैं। आवेदन की ऑनलाइन प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्देइच्छुक व योग्य आवेदक rac.gov.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।उम्मीदवार इन पदों के लिए 10 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।

नई दिल्ली: डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) में साइंटिस्ट बी की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज यानि 29 मई, 2020 से शुरू हो रही है। ऐसे में इंजीनियर और पोस्टग्रेजुएट इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक व योग्य आवेदक डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन की आधिकारिक वेबसाइट rac.gov.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार इन पदों के लिए 10 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।

पदों का विवरण

डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन ने साइंटिस्ट बी की भर्ती के लिए 185 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसमें से इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग के लिए 41, मैकेनिकल इंजीनियरिंग के लिए 43, कंप्यूटर विज्ञान के लिए 32, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के लिए 12, धातुकर्म के लिए 10, भौतिकी के लिए 8, रसायन विज्ञान के लिए 7, रसायन इंजीनियरिंग के लिए 6, वैमानिकी इंजीनियरिंग के लिए 9, सिविल इंजीनियरिंग के लिए 3, गणित के लिए 4 और मनोविज्ञान के लिए 10 पद मौजूद हैं।

शैक्षणिक योग्यता

इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों का साइंटिस्ट बी के पदों के लिए आवेदन करने के लिए गेट और नेट स्कोर होना आवश्यक है। इंजीनियरिंग पदों के लिए, गेट योग्यता आवश्यक है और मनोविज्ञान के लिए, एक उम्मीदवार के पास नेट परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक अधिसूचना और परिशिष्ट पढ़ सकते हैं।

आयु सीमा

सामान्य वर्ग\ इडब्लूएस: अधिकतम आयु 28 वर्ष

ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर): अधिकतम आयु 31 वर्ष

एससी\एसटी: अधिकतम आयु 33 वर्ष

टॅग्स :डीआरडीओनौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबार30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है Oracle, ईमेल के बाद शुरू हुई छंटनी

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ