लाइव न्यूज़ :

BPSC Judicial Services Exam 2020 notification: नोटिफिकेशन जारी, इस बार निकली 221 पदों पर भर्तियां, ऐसे करें अप्लाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 11, 2020 18:19 IST

Bihar Judicial service exam notification 2020 released: बिहार लोक सेवा आयोग (बीएसससी) न्यायिक सेवा 2020 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.

Open in App
ठळक मुद्देबीपीएससी ज्यूडिशियल सर्विस में 22 से 35 साल के अभ्यर्भी आवेदन कर सकते हैं.बीपीएससी ज्यूडिशियल सर्विस 2020 के लिए BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा.

बिहार पब्लिक सर्विस कमिशन (BPSC) ने जुडिशियल सर्विसेज का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस बार जुडिशियल सर्विसेज भर्ती परीक्षा के अंतर्गत 221 पदों पर भर्ती की जाएगी। जो भी उम्मीदवार बिहार न्यायिक सेवा में जाने के लिए इच्छुक हैं वह बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

12 मार्च से शुरू होगी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया

रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 12 मार्च से 28 मार्च तक चलेगी। फीस जमा कराने की आखिरी तारिख 3 अप्रैल 2020 जबकि ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 13 अप्रैल 2020 है। सबसे जरूरी बात यह है कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने के अगले दिन सुबह 11 बजे के बाद ही आपको फीस जमा करने का लिंक मिलेगा।

शैक्षणिक योग्यता (डिग्री)

बार काउंसिल ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त संस्थान/यूनिवर्सिटी/कॉलेज से लॉ में स्नातक।  

आयु सीमा 

आयु सीमा न्यूनतम 22 वर्ष जबकि अधिकतम 35 हो सकती है। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए (महिलाओं समेत) और अनारक्षित श्रेणी की महिलाओं के लिए आयु की अधिकतम सीमा 40 वर्ष रखी गई है। 

कैसे होगी परीक्षा

सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) होगी। प्रारंभिक परीक्षा में दो पेपर होंगे। इसमें सामान्य अध्ययन विषय से 100 अंक जबकि लॉ का पेपर 150 अंकों का होगा। प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में बुलाया जाएगा। मुख्य परीक्षा (मेन्स) में लॉ के तीन पेपर होंगे। मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्त मार्क्स के आधार पर फाइनल मेरिट बनेगी। इसके आधार पर ही नियुक्तियां होंगी।

आवेदन फीस

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपये। सिर्फ बिहार राज्य के एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 150 रुपये, बिहार राज्य की स्थायी निवासी महिलाओं को 150 रुपये, दिव्यांग उम्मीदवारों को 150 रुपये का भुगतान करना होगा। इसके अलावा बिहार से बाहर उम्मीदवारों के अलावा जो भी उम्मीदवार होंगे उन्हें भी 600 रुपये ही देना होगा। अन्य सभी उम्मीदवारों को 600 रुपये का भुगतान करना होगा। 

जो भी व्यक्ति ऊपर दिए हुए योग्यताओं को पूरा करता है, वह कल यानि 12 मार्च से bpsc.bih.nic.in पर जाकर आनलाइन आवेदन कर सकता है।

Bihar Judicial service exam notification 2020: यहां देखें नोटिफिकेशन

Bihar Judicial service exam notification 2020: यहां क्लिक कर पढ़ें पूरा आवेदन

टॅग्स :बिहार लोक सेवा आयोगबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ