लाइव न्यूज़ :

जोमैटो ने छंटनी के दौर के बीच निकाली बंपर नौकरी, 800 कर्मचारियों की होगी भर्ती

By सत्या द्विवेदी | Updated: January 25, 2023 14:06 IST

जोमैटो कंपनी के सीईओ दीपिंदर गोयल ने नई भर्ती का ऐलान करते हुए लगभग 800 जॉब ओपनिंग की घोषणा की है।

Open in App
ठळक मुद्देजोमैटो ने 800 पदों पर भर्तियां निकालने का ऐलान किया है।हाल में कई कंपनियों में बड़ी छंटनी के दौर के बीच जोमैटो ने निकाली है भर्तियांजोमैटो सीईओ ने दी जानकारी, इससे पहले हाल में कंपनी ने बड़े पैमाने पर छंटनी भी की थी।

नई दिल्ली: भारत में फूड डिलीवरी करने वाली कंपनी जोमैटो ने खुशखबरी दी है। जोमैटो सीईओ दिपिंदर गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म लिंक्डइन पोस्ट पर नौकरी देने की घोषणा की है। दीपिंदर ने कहा कि, 'कंपनी में अलग- अलग कई भूमिकाओं के लिए 800 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है। हमारे पास 24*7 के लिए काम है। आप इसके लिए सीधा मुझसे संपर्क करें और मुझे रिज्यूमे भेजें'।  

उन्होंने कहा कि ग्रोथ मैनेजर, प्रोडक्ट मैनेजर ,प्रोडक्ट ओनर, चीफ ऑफ स्टाफ से लेकर जनरलिस्ट और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंजीनियर जैसे रोल के लिए ऐप्लिकेशन ओपन हैं। इसके साथ ही उन्होंने इस पोस्ट को टैग करने और अधिक जानकारी के लिए अपनी मेल आईडी (deepinder@zomato.com) भी दी है।

जोमैटो के इस फैसले पर लोग कर रहे हैं सवालजोमैटो सीईओ के इस पोस्ट पर लोग जम कर कमेंट कर रहे हैं किसी ने इसे 'मार्केटिंग नौटंकी' का नाम दिया तो किसी ने सवाल किया है कि  “ Any surety against layoffs" जिसके जवाब  में  उन्होंने कहा “There never is"। एक यूजर ने कहा मतलब किसी की अब पर्सनल लाइफ नहीं होगी ? 

नवंबर 2022 में जोमैटो ने की थी कटौतीबता दें नवंबर 2022 में अपने 3800 स्टाफ में से 3% कर्मचारियों की जोमैटो ने छटनी की थी। तब फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म की लागत में कटौती और लाभदायक बनाने के लिए ऐसा किया गया था। इस छटनी में उत्पाद, तकनीक और मार्केटिंग जैसे काम कर रहे लगभग 100 कर्मचारी प्रभावित हुए थे।  

दूसरी कंपनियां कर रही हैं छंटनीजोमैटो कंपनी ने यह फैसला ऐसे समय में लिया है जब भारत में कई कंपनियां अपने कर्मचारियों की संख्या कम कर रही हैं। हाल ही में फूड एंड ग्रॉसरी डिलीवरी कंपनी स्विगी ने अपने 380 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का ऐलान किया है। इसके साथ ही बायजू, वेदांतु, अनएकेडमी और शेयरचैट ने भी ने अपने कर्मचारियों की संख्या में कटौती की है। 

टॅग्स :जोमैटोनौकरीजॉब इंटरव्यूस्वीगी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबार30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है Oracle, ईमेल के बाद शुरू हुई छंटनी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?