लाइव न्यूज़ :

जिला परिषद उम्मीदवारों को करना होगा ऑनलाइन आवेदन, निर्वाचन निर्णय अधिकारी को देना होगा आवेदन का प्रिंट

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 21, 2019 06:13 IST

सर्वसाधारण प्रवर्ग के लिए 1000 और आरक्षित वर्ग के लिए 500 रुपए अमानत राशि निर्धारित है. पंचायत समिति के लिए यह 700 व पिछड़ा वर्ग के लिए 350 रुपए है. बॉक्स.. 14 लाख 19 हजार मतदाता, 1814 मतदान केंद्र जिला परिषद की 58 व पंचायत समिति की 116 सीटों के लिए चुनाव हो रहा है. इसमें 14 लाख 19 हजार 717 मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग करेंगे.

Open in App
ठळक मुद्देनिर्वाचन निर्णय अधिकारी को आवेदन करने के बजाय अब ऑनलाइन आवेदन करना होगा. आयोग की ओर से आवेदन के लिए एक लिंक मुहैया कराई गई है.

लोकसभा व विधानसभा चुनाव उम्मीदवारों को सीधे निर्वाचन निर्णय अधिकारी को आवेदन करने के बजाय अब ऑनलाइन आवेदन करना होगा. जिला परिषद व पंचायत समिति चुनाव के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन के बाद इसका प्रिंट संबंधित निर्वाचन निर्णय अधिकारी को अपने हस्ताक्षर के साथ पेश करना होगा.

जिलाधिकारी रवींद्र ठाकरे व जि.प. निर्वाचन अधिकारी अविनाश कातडे ने बुधवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी. आयोग की ओर से आवेदन के लिए एक लिंक मुहैया कराई गई है. आवेदन को भरने के लिए आवश्यक यंत्रणा तहसील कार्यालय में उपलब्ध कराई जाएगी. अमानत रकम भी ऑनलाइन ही जमा करनी होगी.

सर्वसाधारण प्रवर्ग के लिए 1000 और आरक्षित वर्ग के लिए 500 रुपए अमानत राशि निर्धारित है. पंचायत समिति के लिए यह 700 व पिछड़ा वर्ग के लिए 350 रुपए है. बॉक्स.. 14 लाख 19 हजार मतदाता, 1814 मतदान केंद्र जिला परिषद की 58 व पंचायत समिति की 116 सीटों के लिए चुनाव हो रहा है. इसमें 14 लाख 19 हजार 717 मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग करेंगे.

इनमें 6 लाख 89 हजार 615 महिला व 7 लाख 30 हजार 91 पुरुष मतदाता हैं. वहीं 11 तृतीयपंथी मतदाता हैं. जिला परिषद के 58 सर्कल के लिए 1814 वोटिंग बूथ तय किए गए हैं. वोटिंग ईवीएम मशीन से होगी. वीवी पैट नहीं होगी. इसकी जगह आवश्यक मैमोरी चिप रहेगी. चुनाव के लिए 2012 सीयू व 4024 बीयू और 2012 मेमोरी चिप उपलब्ध हैं.

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए