लाइव न्यूज़ :

Zika virus: पुणे में 2 गर्भवती महिला, 4 अन्य के टेस्ट पॉजिटिव, जीका वायरस ने अपनी गिरफ्त में लिया

By आकाश चौरसिया | Updated: July 2, 2024 17:47 IST

Zika virus: पुणे नगर निगम (पीएमसी) की स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कल्पना बालिवंत ने कहा कि कुल 25 नमूने एकत्र किए गए थे। इन नमूनों में से 12 एरंडवाने के थे, जिनमें कुल सात में से 2 गर्भवती महिलाओं के पॉजिटिव निकले।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के पुणे में 2 गर्भवती महिलाओं की रिपोर्ट पॉजिटिवजीका वायरस ने अपनी जकड़ में लियाइसके साथ अधिकारी ने बताया कि कुल 25 नमूने एकत्र किए गए थे

Zika virus: स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि महाराष्ट्र के पुणे शहर में जीका वायरस संक्रमण के छह मामले दर्ज किए गए हैं। इसमें दो गर्भवती महिलाओं से जुड़े हुए हैं, हालांकि दोनों की हालत स्थिर बनी हुई है। इस बात की जानकारी न्यूज एजेंसी के जरिए सामने आई है। जीका वायरस के मद्देनजर पुणे नगर निगम (पीएमसी) ने कुल 25 नमूने एकत्र किए थे। 

जीका के दोनों मरीजों में लक्षण नहींअधिकारियों की मानें तो इरांजवाने क्षेत्र में रहने वाली 28 वर्षीय गर्भवती महिला को जीका वायरस से संक्रमण हुआ। इसके बाद उसने रिपोर्ट कराई, तो उसमें बीते शुक्रवार को पॉजिटिव आई। उनके अलावा एक दूसरे महिला, जो 12 हफ्ते की गर्भवती है, उन्हें बीते सोमवार को इस तरह के संक्रमण ने जकड़ लिया। फिलहाल अच्छी बात ये है कि दोनों की स्थिति सामान्य है और दोनों में उनमें अब कोई लक्षण नहीं है।

पुणे में जीका वायरस के मामले-अधिकारी ने बताया कि जीका वायरस संक्रमण का पहला मामला एरंडवाने से सामने आया था जब एक 46 वर्षीय डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उसके बाद, उनकी 15 वर्षीय बेटी के नमूने भी सकारात्मक पाए गए।-उन्होंने कहा, "अन्य दो मामले, 47 वर्षीय महिला और 22 वर्षीय पुरुष, मुंडवा से हैं।"-अधिकारी ने आगे बताया कि पुणे नगर निगम का स्वास्थ्य विभाग मच्छरों के प्रजनन को रोकने के लिए फॉगिंग जैसे एहतियात कदम उठा रहा है और निगरानी अभियान चला रहा है।

कुल 7 नमूने एकत्र किए गएएएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, पुणे नगर निगम (पीएमसी) की स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कल्पना बालिवंत ने कहा कि कुल 25 नमूने एकत्र किए गए थे। इन नमूनों में से 12 एरंडवाने के थे, जिनमें कुल सात में से 2 गर्भवती महिलाओं के पॉजिटिव निकले। इसके अतिरिक्त, मुंडवा से 13 नमूने एकत्र किए गए, लेकिन रिपोर्ट नेगिटिव आई।

गर्भवती महिलाओं के लिए कितना हानिकारक है Zika वायरस?गर्भवती महिलाओं में जीका वायरस विशेष रूप से खतरनाक हो सकता है। इससे माइक्रोसेफली हो सकती है, एक ऐसी स्थिति जहां मस्तिष्क के असामान्य विकास के कारण भ्रूण का सिर असामान्य रूप से छोटा हो जाता है।

टॅग्स :जीका वायरसPuneमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए