लाइव न्यूज़ :

युवक-युवती ने खिंचवाई हेलिकाप्टर के भीतर फोटो, विमानन विभाग का वाहन चालक निलंबित

By भाषा | Updated: February 22, 2021 22:32 IST

Open in App

रायपुर, 22 फरवरी छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सरकारी हेलिकाप्टर के भीतर युगल के फोटो खिंचवाने के बाद विमानन विभाग ने एक वाहन चालक को निलंबित कर दिया है। वहीं पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।

राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने सोमवार को यहां बताया कि रायपुर के पुलिस लाइन स्थित शासकीय हैंगर में रखे हेलिकाप्टर के भीतर युगल के फोटो खिंचवाने की जानकारी मिलने के बाद राज्य शासन ने विमानन विभाग में वाहन चालक योगेश्वर साय को निलंबित कर दिया है।

अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष 21 जनवरी को युवक- युवती शासकीय हैंगर में रखे हेलिकाप्टर में पहुंचे और वहां उन्होंने अलग- अलग अंदाज में फोटो खिंचवाया। बाद में जब उनकी फोटो सोशल मीडिया में वायरल हुई तब इसकी जानकारी विमानन विभाग के अधिकारियों को मिली।

उन्होंने बताया कि हैंगर में रखे हेलिकाप्टर का उपयोग राज्यपाल, मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों द्वारा किया जाता है।

राज्य के विमानन संचालनालय के संचालक नीलम नामदेव एक्का ने बताया कि शासकीय हैंगर परिसर सुरक्षित क्षेत्र है। यहां बिना अनुमति के किसी भी अंजान व्यक्ति का प्रवेश निषेध है।

एक्का ने बताया कि वाहन चालक योगेश्वर साय ने हैंगर की सुरक्षा के निर्देशों का उल्लंघन किया है। यह अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। इसलिए साय को निलंबित कर दिया गया है।

अधिकारी ने बताया कि इस मामले को लेकर एक जांच समिति का गठन किया गया है। समिति एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी, इसके बाद ही इस संबंध में कार्रवाई की जाएगी।

विमानन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार को जब फेसबुक पर हेलीकाप्टर और उसमें बैठे युगल की फोटो वायरल हुई तब इसकी जानकारी विमानन विभाग को मिली।

अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी मिली है कि युगल विवाह पूर्व फोटोग्राफी के लिए हैंगर पहुंचा था और वाहन चालक के सहयोग से उन्होंने हेलीकाप्टर के भीतर तथा बाहर अलग- अलग अंदाज में फोटो खिंचवाया था।

उन्होंने बताया कि अभी तक युगल और उनके साथ हैंगर के भीतर पहुंचे लोगों के बारे में जानकारी नहीं मिली है। यह भी जांच की जा रही है कि युगल और फोटोग्राफर को भीतर प्रवेश करने और फोटो लेने की अनुमति किसने दी थी।

इधर रायपुर जिले की पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।

रायपुर जिले के पुलिस अधीक्षक अजय यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर इस संबंध में कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए