लाइव न्यूज़ :

केन्द्र के खिलाफ "आजादी" की नयी लड़ाई में कांग्रेस का साथ दें युवा : नाना पटोले

By भाषा | Updated: August 1, 2021 17:24 IST

Open in App

पुणे, एक अगस्त कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने केन्द्र की कथित गलत नीतियों के खिलाफ जारी लड़ाई में युवाओं से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील करते हुए रविवार को कहा कि यह नए “स्वतंत्रता संग्राम” की तरह है।

पटोले ने लोकमान्य तिलक की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार पर लोगों की आजादी छीनने का आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक ऐसे संगठन का हिस्सा रही है, जिसका देश के स्वतंत्रता संग्राम में कभी कोई योगदान नहीं रहा।

पटोले ने कहा, “आजादी से पहले, अंग्रेजों ने लोकमान्य तिलक के खिलाफ मामले दर्ज किए जब उन्होंने उनके खिलाफ लिखा। स्थिति अब भी वैसी ही है। मोदी सरकार मीडिया घरानों को निशाना बना रही है। हाल ही में, मैं कश्मीर के एक युवक से मिला जिसने मुझे बताया कि उसने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास करने के बाद नौकरशाही से इस्तीफा दे दिया। उसने केन्द्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसे मुसलमान होने के कारण अपने पद से इस्तीफा देने के लिए मजबूर होना पड़ा।”

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, “मैं इस देश के युवाओं से अपील कर रहा हूं कि केन्द्र के खिलाफ आजादी की इस नयी लड़ाई के लिए कांग्रेस में शामिल हों।”

उन्होंने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की हाल में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के खिलाफ की गयी टिप्पणियों के लिए आलोचना भी की। कोश्यारी ने कहा था कि जवाहरलाल नेहरू की स्वयं को दुनिया के सामने शांति दूत के रूप में प्रस्तुत करने की इच्छा देश को महंगी पड़ी।

पटोले ने पूर्व प्रधानमंत्री की प्रशंसा करते हुए कहा, “देश के लिए नेहरू के योगदान का उल्लेख करने में कई दिन लग जाएंगे। राज्यपाल होने के नाते कोश्यारी को राजनीति में नहीं पड़ना चाहिए। हालांकि, राजभवन अब भाजपा मुख्यालय बन गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए