लाइव न्यूज़ :

नवाचार, अनुसंधान और उद्यमिता विकास की ओर प्रेरित हों युवा : मिश्र

By भाषा | Updated: March 19, 2021 17:53 IST

Open in App

जयपुर, 19 मार्च राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि नवाचार और स्टार्टअप में देश का भविष्य बदलने की क्षमता है।

उन्होंने आह्वान किया कि युवा नवाचार, अनुसंधान और उद्यमिता विकास की ओर प्रेरित हों, इसके लिए तकनीकी शिक्षण संस्थान अनुकूल माहौल और सुविधाएं उपलब्ध कराएं।

मिश्र शुक्रवार को कूकस में आयोजित ‘ग्लोबल हैकथान-इनोवेशन एण्ड स्टार्टअप’ के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती प्रतिस्पर्धा के दौर में सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार सहित तकनीक के सभी क्षेत्रों में नित नए बदलाव आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को इन तकनीकी बदलावों के लिए तैयार करते हुए नए-नए स्टार्टअप शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किये जाने की जरूरत है।

मिश्र ने कहा कि देश की नई शिक्षा नीति में व्यवहारोन्मुखी एवं कौशल आधारित व्यावसायिक शिक्षा प्रदान करने पर बल दिया गया है, ताकि विद्यार्थियों में विभिन्न विषयों की बुनियादी समझ तो विकसित हो ही, साथ ही वे उद्योगों की जरूरत के मुताबिक विषय-विशेष में पारंगत भी बन सकें।

उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे रोजगार खोजने के बजाय रोजगार देने वाले बनें। छोटे रूप में भी शुरू किया गया स्टार्टअप यदि कड़ी मेहनत, नवाचार और दूरगामी सोच के साथ संचालित किया जाए तो वह देशभर में पहचान बना सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?