लाइव न्यूज़ :

युवक,युवती ने उच्चतम न्यायालय के बाहर आत्मदाह करने की कोशिश की

By भाषा | Updated: August 17, 2021 00:28 IST

Open in App

उच्चतम न्यायालय के बाहर सोमवार को एक युवक और एक युवती ने खुद को आग लगाकर कथित रूप से आत्महत्या करने की कोशिश की। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 27 वर्षीय युवक 65 प्रतिशत, जबकि 24 वर्षीय युवती 85 प्रतिशत तक झुलस गई। दोनों में से कोई भी पुलिस को बयान देने की स्थिति में नहीं हैं। पुलिस ने बताया कि युवती उत्तर प्रदेश के गाजीपुर की रहने वाली है और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के सांसद अतुल राय ने 2019 में उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया था। सांसद को घटना के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था और वह बलात्कार के मामले में दो साल से न्यायिक हिरासत में जेल में हैं। आत्महत्या का प्रयास करने से पहले युवती ने युवक के साथ फेसबुक लाइव पर एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने अपनी पहचान बतायी है और आरोप लगाया है कि उसने 2019 में राय के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया था। युवती ने आरोप लगाया है कि पुलिस के कुछ वरिष्ठ अधिकारी और अन्य लोग आरोपी का साथ दे रहे हैं। पुलिस ने कहा कि पहली नजर में ऐसा लगता है कि युवक और युवती ने अपने ऊपर केरोसीन छिड़का और फिर आग लगा ली। नयी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त दीपक यादव ने बताया कि मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने तुरंत उनपर कंबल डाला और आग बुझा दी। उन्होंने बताया कि दोनों को तुरंत राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया। घटना के कारण का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है लेकिन पुलिस को संदेह है कि युवती ने आरोपी पक्ष द्वारा फर्जीवाड़े के मामले में फंसाए जाने की डर से आत्महत्या की कोशिश की। फेसबुक लाइव वीडियो में युवती ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश की स्थानीय अदालत ने उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है और न्यायाधीश ने उसे सम्मन भी जारी किया है। युवती ने अपनी जान को खतरा बताते हुए मार्च में उच्चतम न्यायालय में अर्जी देकर बलात्कार मामले की सुनवाई प्रयागराज से दिल्ली की अदालत में स्थानांतरित करने का अनुरोध किया था। बाद में अगस्त में, वाराणसी की एक स्थानीय अदालत ने आरोपी सांसद के भाई द्वारा दर्ज कराई गई फर्जीवाड़े की शिकायत के आधार पर युवती के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए