लाइव न्यूज़ :

संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत, मामला दर्ज

By भाषा | Updated: November 5, 2020 16:02 IST

Open in App

हमीरपुर (उप्र), पांच नवंबर हमीरपुर जिले में जरिया थाना क्षेत्र के छिबौली गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत मामले में पुलिस ने बुधवार शाम दो व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

जिले के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सन्तोष कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि "मंगलवार को छिबौली और मगरौल गांव के बीच में कजरिया तालाब के नजदीक संदिग्ध परिस्थिति में एक युवक का शव मिला था। जिसकी पहचान शेखचन्द्र लोधी ने अपने बेटे करन सिंह (40) के रूप में की थी।"

उन्होंने बताया, "पोस्टमॉर्टम के लिए शव का पंचनामा भरते समय शेखचन्द्र ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया था। लेकिन, पोस्टमॉर्टम के बाद बुधवार को कुछ ग्रामीणों के साथ उसने राठ-बिवांर सड़क मार्ग में शव रखकर जाम लगा दिया था और कबूतरा डेरा के दो व्यक्तियों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया।"

एएसपी ने बताया, "जरिया थाने में बुधवार देर शाम शेखचन्द्र की तहरीर के आधार पर कबूतरा डेरा गांव के रहने वाले सुरेंद्र पाल और बाबू के खिलाफ हत्या का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी गयी है।"

उन्होंने बताया, "पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं है, इसलिए उसका बिसरा सुरक्षित कर लिया गया है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए