लाइव न्यूज़ :

MP: पुलिस कस्टडी में युवक की मौत, उत्तराधिकारी को एक माह में दें 5 लाख रुपए

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: September 5, 2020 22:02 IST

प्रकरण के अनुसार धार जिले की बाग थाना पुलिस शोएब पिता एजाज को 11 अगस्त 2018 को शाम 6 बजे गिरफ्तार करके लाई थी. शोएब के विरूद्ध रात 9.42 बजे अपराध क्रमांक-287/18 धारा 354-डी भादवि, 3(2) (ट.) अजा/अजजा अधिनियम के तहत कायमी की गई थी.

Open in App
ठळक मुद्देप्रकरण की कायमी निरीक्षक कमल सिंह पवार द्वारा की गई थी.इसी दिन रात को ही शोएब ने जेल परिसर के शौचालय के अन्दर वेन्टिलेशन में रस्सी के फंदे से फांसी लगा ली.तत्कालीन प्रधान आरक्षक लेखक के विरूद्ध जारी विभागीय जांच की काईवाई भी शीघ्र पूर्ण की जाये.

मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने पुलिस कस्टडी में शोएब पिता एजाज द्वारा आत्महत्या कर लिए जाने पर मृत युवक के उत्तराधिकारी को पांच लाख रुपए एक माह में देने की अनुशंसा की है. इसके साथ ही आयोग द्वारा यह राशि एक माह में देने के निर्देश दिए गए है.

मध्यप्रदेश आयोग ने अपनी अनुशंसा में यह भी कहा है कि घटना के लिये दोषी पुलिस कर्मचारी तत्कालीन नगर निरीक्षक, बाग एवं तत्कालीन प्रधान आरक्षक लेखक के विरूद्ध जारी विभागीय जांच की काईवाई भी शीघ्र पूर्ण की जाये.

इसके अलावा मृतक शोएब को थाने लाने के बाद उसके पिता एजाज को शोएब के थाने पर आने के बाद सहायक उप निरीक्षक, थाना बाग द्वारा स्पष्ट रूप से जानकारी नहीं देने व अन्य विवादित प्रस्तुत करने के संबंध में उनके आचरण, कार्यप्रणाली व प्रकरण में उनकी भी भूमिका की जांच जाये.

प्रकरण के अनुसार धार जिले की बाग थाना पुलिस शोएब पिता एजाज को 11 अगस्त 2018 को शाम 6 बजे गिरफ्तार करके लाई थी. शोएब के विरूद्ध रात 9.42 बजे अपराध क्रमांक-287/18 धारा 354-डी भादवि, 3(2) (ट.) अजा/अजजा अधिनियम के तहत कायमी की गई थी.

प्रकरण की कायमी निरीक्षक कमल सिंह पवार द्वारा की गई थी. इसी दिन रात को ही शोएब ने जेल परिसर के शौचालय के अन्दर वेन्टिलेशन में रस्सी के फंदे से फांसी लगा ली. जिससे उसकी मृत्यु हो गई.

इस मामले की सतत सुनवाई उपरांत आयोग के अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार जैन एवं सदस्य सरबजीत सिंह की डबल बैंच ने मुख्य सचिव, म.प्र. शासन, प्रमुख सचिव, म.प्र. शासन, गृह विभाग, पुलिस महानिदेशक, मध्यप्रदेश, जिला दण्डाधिकारी धार तथा पुलिस अधीक्षक धार को अनुशंसा की प्रति भेजकर इस पर एक माह के भीतर समुचित कार्ईवाई कर आयोग को सूचित करने के निर्देश दिये है.

टॅग्स :मध्य प्रदेशधार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया