लाइव न्यूज़ :

हादसे में युवक की मौत : पुलिस पर भीड़ ने किया पथराव

By भाषा | Updated: January 14, 2021 19:51 IST

Open in App

इटावा (उप्र), 14 जनवरी इटावा जिले में बृहस्पतिवार को आगरा-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सड़क हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पर उग्र भीड़ ने पथराव कर दिया। इस घटना में एक दारोगा घायल हो गया। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ओमवीर सिंह ने यहां बताया कि जसवंत नगर थाना क्षेत्र के मलाजनी गांव के सामने आगरा-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग पर गलत दिशा से आ रही एक कार ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे उस पर सवार सत्यप्रकाश (37) की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पर वहां मौजूद उग्र भीड़ ने पथराव कर दिया, जिसमें दारोगा बी पी सिंह घायल हो गया। उन्होंने बताया कि पथराव की सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को तितर-बितर किया, जिसके बाद राजमार्ग पर यातायात सामान्य हो सका।

सिंह ने बताया कि घायल दारोगा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि हादसे में मृत युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?