लाइव न्यूज़ :

नाबालिग से बलात्कार के दोषी युवक को 10 साल कैद

By भाषा | Updated: June 17, 2021 10:51 IST

Open in App

हमीरपुर (उप्र), 17 जून जिले की एक विशेष अदालत ने एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार करने के दोषी एक युवक को 10 साल कैद की सजा सुनाई और उस पर 15 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।

जिले के शासकीय अधिवक्ता कपिलदेव शर्मा ने बृहस्पतिवार को बताया कि अभियोजन और बचाव पक्ष के वकीलों की दलीलें सुनने के बाद अपर जिला एवं सत्र अदालत (पॉक्सो) के विशेष न्यायाधीश राकेश कैंथला की ने 16 साल की लड़की के साथ बलात्कार करने का दोषी पाए जाने पर बुधवार को सहारनपुर जिले के रहने वाले नदीम (24) को 10 साल कैद की सजा सुनाई और उस पर 15 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।

उन्होंने बताया कि एक महिला ने मई 2020 को महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी में उसने आरोप लगाया था कि उसकी 16 साल की बेटी के साथ सहारनपुर जिले के रहने वाले युवक नदीम ने बलात्कार किया और पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।

शासकीय अधिवक्ता ने बताया कि अभियोजन पक्ष की ओर से अदालत में 25 गवाह पेश किये गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?