लाइव न्यूज़ :

किशोरी से बलात्कार मामले में दोषी युवक को 12 साल की कैद

By भाषा | Updated: November 13, 2020 10:53 IST

Open in App

जालौन (उप्र), 13 नवंबर जिले की एक अदालत ने चार साल पूर्व 15 साल की एक किशोरी के साथ बलात्कार करने के मामले में दोषी पाए गए युवक को 12 साल कैद की सजा सुनाई है और उस पर 22 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।

जिले के सहायक लोक अभियोजक (एडीजीसी) लखनलाल निरंजन ने शुक्रवार को बताया कि अभियोजन और बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं की दलीलें सुनने के बाद अपर जिला एवं सत्र न्यायालय (पॉक्सो) के विशेष न्यायाधीश विजय बहादुर यादव की अदालत ने 25 जुलाई 2016 की रात कोंच कस्बे की एक 15 साल की लड़की के साथ बलात्कार करने का दोषी करार देते हुए 22 वर्षीय युवक कफील अंसारी को बृहस्पतिवार को 12 साल कैद की सजा सुनाई है और उस पर 22 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।

एडीजीसी निरंजन ने बताया कि पीड़ित लड़की 25 जुलाई 2016 की देर रात अपने घर के पिछवाड़े लघुशंका के लिए गयी थी, तभी कफील अंसारी नामक युवक उसे जबरन पास की खंडहरनुमा जगह पर ले गया और उसके साथ बलात्कार किया ।

उन्होंने बताया कि पीड़ित लड़की के पिता ने इस सिलसिले में एक प्राथमिकी कोंच कोतवाली में दर्ज करवाई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए