लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस के युवा नेता अमरिंदर सिंह हुए भावुक, कहा- हमें और देश को राहुल गांधी की जरूरत

By भाषा | Updated: August 23, 2019 03:40 IST

Open in App

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की याद में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस के युवा नेता अमरिंदर सिंह राजा वरिंग भावुक हो गए और कहा कि पार्टी नेताओं-कार्यकर्ताओं तथा देश को राहुल गांधी की जरूरत है। भारतीय युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पंजाब विधानसभा सदस्य वरिंग ने राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पृष्ठभूमि में यह टिप्पणी की।

इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में राजीव गांधी की याद में अपनी बात रखते हुए वरिंग ने कहा, ‘‘हो सकता है कि राहुल जी को मेरी बात पसंद नहीं आए, लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि हमें राहुल जी की जरूरत है, देश को राहुल जी की जरूरत है।’’ यह टिप्पणी करते समय वरिंग भावुक नजर आए।

उनके इस कथन पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा स्टेडियम में मौजूद कार्यकर्ता तालियां बजाने लगे। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई और पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन ने भी बतौर प्रधानमंत्री राजीव गांधी की उपलब्धियों का उल्लेख किया। 

टॅग्स :कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब