लाइव न्यूज़ :

प्रताड़ित किए जाने के कारण युवक ने आत्महत्या की

By भाषा | Updated: September 21, 2021 14:40 IST

Open in App

जयपुर, 21 सितंबर राजस्थान में 25 वर्षीय एक युवक ने कुछ लोगों द्वारा उसे प्रताड़ित किए जाने के बाद कुएं में कूद कर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने बताया कि कुछ लोगों ने युवक को नागौर जिले के दावा गांव में रविवार को प्रताड़ित किया। युवक ओमाराम जाट अपने रिश्तेदारों से मिलने नोखा गया था और उसने सोमवार को वहां एक कुएं में कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने बताया कि युवक को प्रताड़ित किए जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें कुछ लोग उसके बाल काट रहे हैं। आरोप है कि वीडियो फिल्माने से पहले युवक से मारपीट की गई। पुलिस ने वीडियो सामने आने के बाद मामला दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी।

नोखा के पुलिस उपाधीक्षक नेम सिंह चौहान ने बताया कि वीडियो सामने आने के बाद मामले में जांच शुरू की गई। युवक ने मारपीट किए जाने और बाल काटे जाने के बाद कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

वहीं नागौर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 306 एवं 202 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए