लाइव न्यूज़ :

नवी मुंबई में दोस्त की हत्या के आरोपी युवक को पकड़ा

By भाषा | Updated: October 28, 2021 17:35 IST

Open in App

ठाणे, 28 अक्टूबर नवी मुंबई में अपने दोस्त की कथित रूप से पत्थर से पीट-पीटकर जान लेने के मामले में 27 साल के युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रवींद्र पाटिल ने बताया कि नवी मुंबई के करावे गांव से मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के मुताबिक रूपेश उर्फ रूपसिंह (30) 22 अक्टूबर को करावे में खड़ी बस की पिछली सीट पर मृत मिला था। अधिकारी के मुताबिक हत्या का मामला दर्ज किया गया और जांच की सुई मृतक के आरोपी दोस्त तक पहुंची।

उन्होंने कहा कि पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह अपने दोस्त के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाना चाहता था और ऐसा नहीं होने पर उसने सड़क पर बिछाने वाले टाइलनुमा पत्थर से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी।

अधिकारी के अनुसार हमले के समय रूपेश नशे की हालत में था। मामले आगे जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो