लाइव न्यूज़ :

हिंदी की सबसे अधिक बिकने वाली पुस्तकों की सूची में युवा लेखक, उर्दू के दिग्गजों का बोलबाला

By भाषा | Updated: May 8, 2019 16:56 IST

काल्पनिक कथा की श्रेणी में सबसे अधिक बिकने वाली पुस्तकों में लेखक सत्य व्यास की तीन किताबें ‘बनारस टॉकीज’, ‘चौरासी’ और ‘दिल्ली दरबार’ तथा युवा लेखक निलोत्पल मृणाल की दो किताबें ‘औघड़’ और ‘डार्क हॉर्स : एक अनकही दास्तान’ शामिल हैं।

Open in App

हिंदी की सबसे अधिक बिकने वाली पुस्तकों की हाल ही में जारी एक सूची में काल्पनिक कथा लेखन के क्षेत्र में उभरते लेखकों और उर्दू के नामचीन शायरों का भी बोलबाला है। दैनिक जागरण और नीलसन बुकस्कैन बेस्टसेलर (सर्वाधिक बिकने वाली पुस्तक) सूची में काल्पनिक कथा, गैर काल्पनिक कथा साहित्य, कविता और अनुवाद की श्रेणी में 10 पुस्तकों को शामिल किया गया है।

संगठन ने कहा, ‘‘सूची में जनवरी 2019 से मार्च 2019 की तिमाही के बीच हिंदी में सबसे अधिक बिकने वाली पुस्तकों की सूची शामिल की गयी है।’’

काल्पनिक कथा की श्रेणी में सबसे अधिक बिकने वाली पुस्तकों में लेखक सत्य व्यास की तीन किताबें ‘बनारस टॉकीज’, ‘चौरासी’ और ‘दिल्ली दरबार’ तथा युवा लेखक निलोत्पल मृणाल की दो किताबें ‘औघड़’ और ‘डार्क हॉर्स : एक अनकही दास्तान’ शामिल हैं। कविता वर्ग में कवि-गीतकार पीयूष मिश्रा की ‘तुम मेरी जान हो रजिया बी’ सूची में पहले पायदान पर रही और ‘कुछ इश्क किया कुछ कम किया’ पांचवे पायदान पर रही।

राहत इंदौरी की ‘दो कदम और सही’ तथा ‘नाराज’ भी गुलजार की ‘पाजी नज्में’ के साथ शीर्ष 10 में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहीं। साहित्य अकादमी के सचिव के. श्रीनिवासराव ने यहां एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘हिंदी जगत के लिये इस तरह के प्रयास के फायदे हैं। इस सूची को देखकर यह पता चलता है कि लेखक पाठकों की रूचि मुताबिक विषयों पर लिख रहे हैं।’’

लेखक अशोक कुमार पांडे की ‘कश्मीरनामा’, मानव कौल की ‘तुम्हारे बारे में’ और विजय त्रिवेदी की ‘हार नहीं मानूंगा : एक अटल जीवन गाथा’ के साथ ‘यदा यदा ही योगी’ कथेतर साहित्य में शीर्ष पर काबिज होने वाली किताबें हैं। सबसे अधिक बिकने वाली पुस्तकों की इस सूची में न सिर्फ मूल रूप से हिंदी में लिखी किताबों को शामिल किया गया, बल्कि इसमें सर्वाधिक बिकने वाली अंग्रेजी भाषा की पुस्तकों के अनुवाद भी शामिल हैं।

अमीष त्रिपाठी की ‘सीता - वॉरियर ऑफ मिथिला’ का उर्मिला गुप्ता द्वारा किया गया अनुवाद ‘सीता - मिथिला की योद्धा’ शीर्ष पर है। इसके बाद पूर्व राष्ट्रपति ए पी जे अब्दुल कलाम की आत्मकथा ‘‘मेरी जीवन यात्रा’’ और चेतन भगत की ‘रिवॉल्युशन 2020’ का नाम शामिल है। अमीष त्रिपाठी की ‘अमर भारत’ और ट्विंकल खन्ना की ‘मिसेज फनी बोन्स’ के नाम भी सूची में शामिल हैं। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए