लाइव न्यूज़ :

"आपने मुझे मुख्यमंत्री बनाया था, मैंने आपकी सरकार बचा दी, हिसाब बराबर हो गया", जीतन राम मांझी ने नीतीश कुमार से कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 24, 2024 10:21 IST

जीतनराम माझी ने कहा कि उन्होंने बिहार में एनडीए की सरकार बनाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपना समर्थन देकर उसके द्वारा किये गये एहसान को चुका दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देजीतनराम माझी ने कहा कि नीतीश कुमार के एहसान को चुका दिया है हमने माझी हाल में एनडीए सरकार के समर्थन की बात कर रहे थे, जिसके सीएम नीतीश कुमार हैमाझी ने कहा कि 'हम' के चार वोटों ने नीतीश की गद्दी बचाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है

पटना: साल 2024 में नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री बने जीतनराम माझी ने बीते शुक्रवार को कहा कि उन्होंने बिहार में एनडीए के साथ मिलकर जदयू की सरकार बनाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपना समर्थन देकर उसके द्वारा किये गये एहसान को चुका दिया है।

समाचार वेबसाइट इंडिया टुडे के अनुसार एक कार्यक्रम में बोलते हुए हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख जीतन राम मांझी ने कहा कि बिहार विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कुल मिलाकर 125 वोट मिले थे। माझी ने दावा किया कि उन्होंने नीतीश कुमार की गद्दी बचाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

जीतनराम मांझी ने कहा, "बिहार विधानसभा में सरकार बनाने के लिए 122 वोटों की जरूरत थी और नीतीश कुमार को कुल 125 वोट मिले। उसमें हमारा योगदान चार वोटों का था। अगर उन 4 वोटों को हटा दिया जाए तो नीतीश को 121 वोट मिलते और उनका सरकार नहीं बन पाती।"

उन्होंने कहा, "अगर हम नीतीश को वोट नहीं देते तो आज की तारीख में वो मुख्यमंत्री न होते क्योंकि विधानसभा में बहुमत परीक्षण के समय ही उनकी सरकार गिर जाती।"

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, "एक बार उन्होंने मुझे मुख्यमंत्री बनाया था और अब मैंने उनकी सरकार को गिरने से बचा लिया। इसलिए में अब यह कह सकता हूं कि मैंने उनके द्वारा किये गये एहसान का बदला चुका दिया है। उनका सारा हिसाब बराबर हो गया है।"

इसके आगे मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार ने महागठबंधन छोड़कर और एनडीए में शामिल होकर बहुत सही फैसला लिया है।"

कार्यक्रम में बोलते हुए जीतनराम माक्षी ने बिहार के लोगों से उनकी सरकार के लिए वोट करने की अपील की और कहा कि वह राज्य में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लागू करने की दिशा में काम करेंगे।

इस बीच मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री और राजद नेता राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पिछली बार वह अपनी मर्जी से राजद गठबंधन में शामिल हुए थे और इस बार बिना किसी दबाव के अपनी मर्जी से गठबंधन में शामिल हुए हैं।

मालूम हो कि नीतीश कुमार ने राजद, कांग्रेस और लेफ्ट के साथ मिलकर बनाई गई "महागठबंधन" से नाता तोड़ने के बाद नौवीं बार एनडीए में शामिल होकर बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।

टॅग्स :जीतन राम मांझीनीतीश कुमारजेडीयूबिहारराष्ट्रीय रक्षा अकादमीपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी