लाइव न्यूज़ :

"आपने मणिपुर की हत्या की है, आप देशभक्त नहीं देशद्रोही हैं", राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 9, 2023 13:59 IST

राहुल गांधी ने अविश्वास प्रस्ताव के मुख्य विषय ममिपुर पर बोलते हुए कहा कि हमारे प्रधानमंत्री ने हिंसा प्रभावित मणिपुर का दौरा नहीं किया है क्योंकि उनके लिए मणिपुर भारत का हिस्सा नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल ने अविश्वास प्रस्ताव पर बोलते हुए कहा कि सरकारी नीतियों के कारण मणिपुर की हत्या हो गईप्रधानमंत्री ने मणिपुर का दौरा नहीं किया है क्योंकि उनके लिए मणिपुर भारत का हिस्सा नहीं हैमणिपुर के लोगों को मारकर आप भारत माता के हत्यारे हो गये हैं, आप देशद्रोही हैं

नई दिल्ली: राहुल गांधी ने आज लोकसभा में अविश्वास बहस के दूसरे दिन की अपना पक्ष रखा। राहुल गांधी ने इसकी शुरूआत करते हुए 'भारत जोड़ो यात्रा' से लेकर मणिपुर में जातीय संघर्ष तक कई मुद्दों पर बात की।

उन्होंने कहा कि लोग मुझसे पूछते थे कि आपने भारत जोड़ो यात्रा क्यों शुरू की। मुझे यह भी पता नहीं था कि मैंने यात्रा क्यों शुरू की। मुझे एहसास हुआ कि मैंने देश को समझने के लिए यात्रा शुरू की है। मैं यह भी समझना चाहती थी कि 10 साल तक मेरे साथ दुर्व्यवहार क्यों किया गया।

समाचार वेबसाइट एनडीटीवी के अनुसार कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने भाषण की शुरुआत बेहद शांत भाव से की और सदन में बैठे सत्ताधारी पक्ष को भरोसा दिया कि वो वह "उन पर ज्यादा हमला नहीं करेंगे"। इसके बाद राहुल गांधी ने अविश्वास प्रस्ताव के मुख्य विषय ममिपुर पर बोलते हुए कहा कि हमारे प्रधानमंत्री ने हिंसा प्रभावित मणिपुर का दौरा नहीं किया है क्योंकि उनके लिए मणिपुर भारत का हिस्सा नहीं है।

राहुल ने कहा, "सरकार की नीतियों के कारण मणिपुर दो भागों में बंट गया है। सरकार की राजनीति ने मणिपुर में भारत की हत्या कर दी। मणिपुर के लोगों को मारकर आप भारत माता के हत्यारे हो गये हैं, आप देशद्रोही हैं, देशभक्त नहीं।"

इसके साथ ही राहुल गांधी ने हाल ही में संपन्न हुई अपनी भारत जोड़ो यात्रा के विषय में खुलकर बात की और बताया कि उन्होंने कई तरह के विचारों के साथ मार्च इसे मार्च में किया। उन्होंने कहा, "जब मैंने यात्रा शुरू की, तो मुझे नहीं पता था कि मैं ऐसा क्यों कर रहा हूं। लोगों ने मुझसे पूछा कि आप इस यात्रा पर क्यों जा रहे हैं और मैं वास्तव में नहीं जानता था कि उन्हें क्या बताऊं। लेकिन मुझे यात्रा के केवल कुछ ही दिनों में उसका उद्देश्य समझ में आ गया। ''

उन्होंने कहा कि यह सच है कि मैंने अहंकार के साथ यात्रा शुरू की थी। मैंने इस मनोभाव के साथ यात्रा शुरू की थी कि मेरे लिए एक दिन में कुछ दस किलोमीटर चलना आसान होगा क्योंकि मैं हर दिन कई किलोमीटर दौड़ने का आदी हूं।

कांग्रेस नेता ने कहा, "भारत के बारे में एक अच्छी बात यह है कि यह आपको आपकी जगह पर रखता है, आपके दिमाग से भरे सभी तरह के गर्व और अहंकार को दूर करता है।"

राहुल ने कहा, "यात्रा को दो दिनों के बाद मेरे घुटने में दर्द होने लगा। जब सुबह में यात्रा शुरू करनी होती थी तो मुझे दर्द होता था। लेकिन मुझे नहीं पता कि कहां से मुझे एक अदृश्य शक्ति से सहायता मिलती थी     और मैं दर्द पर काबू पा लेता था।"

टॅग्स :राहुल गांधीमणिपुरनरेंद्र मोदीसंसदBJPभारत जोड़ो यात्रा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह