लाइव न्यूज़ :

योगी के मंत्री ने कहा- झूठ-फरेब की राजनीति बंद कर दें अखिलेश यादव, जन भावनाओं का आदर करना सीखें

By शिवेंद्र राय | Updated: March 11, 2023 21:47 IST

बलिया में वृहद रोजगार मेले में आये श्रम एवं सेवायोजन मंत्री राजभर ने कहा कि सरकार ने 2017 से अब तक चौदह लाख से अधिक नौकरी सरकारी क्षेत्र से लेकर निजी क्षेत्र, संविदा व आउटसोर्सिंग के जरिए दी है।

Open in App
ठळक मुद्देजन भावनाओं का आदर करना सीखें अखिलेश यादव- अनिल राजभरझूठ फरेब की राजनीति बंद कर दें अखिलेश यादव- अनिल राजभरओम प्रकाश राजभर को बताया मीडिया के मनोरंजन का साधन

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर कटाक्ष किया है। अपने बेलाग-लपेट बयानों के लिए जाने जानें वाले ओम प्रकाश राजभर के बारे में अनिल राजभर ने कहा कि वह केवल मीडिया के मनोरंजन के साधन भर हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने ये बातें बलिया में की। वह यहां एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे। अनिल राजभर ने इस दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यदि अखिलेश को बचा खुचा राजनीतिक अस्तित्व बचाना है तो वह जनभावनाओं का आदर करना सीखें व झूठ फरेब की राजनीति बंद करें।

अनिल राजभर ने कहा, "सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव नकारात्मक सोच के व्यक्ति हैं। उन्हें बचा खुचा राजनीतिक अस्तित्व बचाना है तो जन भावनाओं का आदर करना सीखें, झूठ फरेब की राजनीति बंद कर दें और ट्विटर ट्विटर खेलना बंद करें।"

अखिलेश यादव इस समय जातीय जनगणना और पिछड़ा वर्ग आरक्षण के मुद्दे पर बेहद मुखर हैं। अखिलेश के बयानों पर पलटवार करते हुए अनिल राजभर ने कहा, "चार बार की सरकार के आंकड़े उठा कर देख लें, जनता जब सरकार से बाहर कर देती है तो उनको आरक्षण याद आने लगता है। हम विकास की बात करते हैं तो ये जाति की बात करते हैं, हम मुद्दे की बात करेंगे तो वे परिवार की बात करेंगे।"

बलिया में वृहद रोजगार मेले में आये श्रम एवं सेवायोजन मंत्री राजभर ने कहा कि सरकार ने 2017 से अब तक चौदह लाख से अधिक नौकरी सरकारी क्षेत्र से लेकर निजी क्षेत्र, संविदा व आउटसोर्सिंग के जरिए दी है। बता दें कि अनिल राजभर भी ओम प्रकाश राजभर के समाज से ही आते हैं। ओम प्रकाश राजभर के भाजपा का साथ छोड़ने के बाद अनिल राजभर को राजभर समाज के प्रतिनिधि के रूप में भी बीजेपी द्वारा पेश किया जाता है।

टॅग्स :अखिलेश यादवओम प्रकाश राजभरसमाजवादी पार्टीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप