लाइव न्यूज़ :

योगी के मंत्री ने प्रियंका गांधी पर की विवादित टिपण्णी, कहा-वो जमीन के लुटेरे की पत्नी

By स्वाति सिंह | Updated: September 18, 2019 21:00 IST

योगी सरकार में ग्राम्य विकास और संसदीय कार्य राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को 'जमीन लुटेरे की पत्नी' कहकर संबोधित किया।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी के मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला गाजीपुर में एक प्रेस कांफ्रेंस किया इस दौरान उन्होंने प्रियंका गांधी को 'जमीन लुटेरे की पत्नी' बताया

योगी सरकार में ग्राम्य विकास और संसदीय कार्य राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान प्रियंका गांधी को 'जमीन लुटेरे की पत्नी' कहकर संबोधित किया। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने के बाद मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला गाजीपुर में एक प्रेस कांफ्रेंस में आए। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार के कई काम गिनवाएं। एक पत्रकार ने उनसे जब प्रियंका गांधी के बारे में पूछा तो वह एकदम से भड़क गए। इसके बाद उन्होंने सवाल किया कि कौन है प्रियंका गांधी वाड्रा?

उन्होंने कहा 'भारत की राजनीति में बोलने का उन्हें कोई अधिकार नहीं है। रॉबर्ट वाड्रा की पत्नी, जो गरीबों की जमीन लूटता है। उनकी भाषा पाकिस्तान के इमरान खान से भी ज्यादा विषैली है। वह टुकड़े-टुकड़े गैंग और देश द्रोहियों के साथ खड़ी हैं। उनको देश से माफी मांगनी चाहिए।' 

बता दें कि अर्थव्यवस्था में सुस्ती और वाहनों की बिक्री में गिरावट को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि सरकार अपने 100 दिनों का जश्न मना रही है जो कई औद्योगिक क्षेत्रों के लिए 'बर्बादी का जश्न' की तरह है। उन्होंने यह दावा भी किया कि हर जगह से नौकरियां जाने की खबरें आ रही हैं। प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, "भाजपा सरकार सौ दिन का जश्न मनाने जा रही है। लेकिन ऑटो, परिवहन , खनन क्षेत्रों को तो यह जश्न बर्बादी के जश्न जैसा लगेगा।" उन्होंने कहा, ''हर सेक्टर से एक के बाद एक संयंत्र बंद होने और नौकरियां जाने की खबर आ रही हैं।''

टॅग्स :प्रियंका गांधीउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब