लाइव न्यूज़ :

यूपी में भाजपा की हार के बाद हुई योगी-शाह की मुलाकात, सूबे की सियासत पर हुआ गंभीर मंथन

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 10, 2024 13:27 IST

नरेंद्र मोदी की तीसरी सरकार में विभागों की घोषणा से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच हुई मुलाकात शाह-योगी के बीच यूपी में भाजपा के खराब प्रदर्शन पर हुई गंभीर चर्चा सीएम योगी ने दिल्ली में शाह के अलावा राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी से भी मुलाकात की

नई दिल्ली: नरेंद्र मोदी की तीसरी सरकार में विभागों की घोषणा से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। सीएम योगी ने अमित शाह के अलावा देश की राजधानी में राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी से भी उनके आवास पर जाकर मुलाकात की।

समाचार वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार अमित शाह, राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी उन लगभग 30 सांसदों में शामिल थे, जिन्हें बीते रविवार को पीएम मोदी के मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। उन्होंने राष्ट्रपति भवन में एक विस्तृत कार्यक्रम में पद की शपथ ली, जिसमें घरेलू और विदेशी कई गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।

लोकसभा नतीजों की घोषणा के बाद योगी आदित्यनाथ की अमित शाह से यह पहली आमने-सामने की मुलाकात है। इस लोकसभा चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं है और खासकर उत्तर प्रदेश में पार्टी को बहुत तगड़ा झटका लगा है। चुनाव नतीजों के बाद भाजपा लोकसभा में साधारण बहुमत हासिल करने में भी 32 सीटों से पीछे रह गई। हालाँकि, 240 सीटों के साथ भाजपा देश में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

पिछले सप्ताह भाजपा के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार का गठन हुआ था। भाजपा अब सदन में बहुमत की संख्या 272 के लिए अपने सहयोगियों एन चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार पर निर्भर है।

कुल मिलाकर लोकसभा में एनडीए के 293 सदस्य होंगे। विपक्ष के इंडिया गुट ने लोकसभा चुनाव में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया और उसके कुल 234 सांसद चुनकर लोकसभा पहुंचे हैं।

भारतीय जनता पार्टी का प्रदर्शन विशेष रूप से उत्तर प्रदेश में निराशाजनक रहा, जो 2014 और 2019 के आम चुनावों में अपनी शानदार जीत के बाद पार्टी का गढ़ बन गया था। पार्टी ने 2017 और 2022 में दो विधानसभा चुनाव भी जीते थे। योगी आदित्यनाथ ने 2022 में भाजपा के यूपी अभियान का नेतृत्व किया था।

भाजपा ने 2019 में यूपी में 60 से अधिक सीटें जीतीं, जबकि 2024 के आम चुनावों में पार्टी 33 सीटों पर सिमट गईं। अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी ने एग्जिट पोल को नकारते हुए अप्रत्याशित रूप से 37 लोकसभा सीटें अपने नाम की।

जबकि लगभग-लगभग सभी एग्जिट पोल ने भविष्यवाणी की थी कि भाजपा उत्तर प्रदेश में लगातार तीसरी बार शानदार जीत दर्ज करेगी।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथअमित शाहउत्तर प्रदेशराजनाथ सिंहनितिन गडकरीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारत'अमित शाह ने बंगाल में राष्ट्रपति शासन का आधार तैयार करने के लिए SIR का इस्तेमाल किया', ममता बनर्जी ने लगाया आरोप

भारतUP: बूथ पर बैठकर मंत्री और विधायक SIR का फार्म भरवाए, सीएम योगी ने दिए निर्देश, राज्य में 15.44 करोड़ मतदाता, पर अभी तक 60% से कम ने फार्म भरे गए

ज़रा हटकेVIDEO: सीएम योगी ने मोर को अपने हाथों से दाना खिलाया, देखें वीडियो

भारतकौन थे स्वराज कौशल? दिवंगत भाजपा नेता सुषमा स्वराज के पति का 73 साल की उम्र में हुआ निधन

भारत अधिक खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की