लाइव न्यूज़ :

जेवर पहुंचे योगी, हवाई अड्डे के शिलान्यास की तैयारियों का जायजा लिया

By भाषा | Updated: November 23, 2021 22:01 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), 23 नवंबर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को गौतम बुद्ध नगर जिले के जेवर पहुंचे और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के शिलान्यास कर तैयारियों का जायजा लिया। उल्लेखनीय है कि 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस हवाई अड्डे की नींव रखेंगे।

योगी ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जेवर हवाई अड्डा गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, आगरा और पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत समूचे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के लिए बहुत अच्छा अवसर लेकर आ रहा है। उन्होंने कहा कि जेवर हवाई अड्डा 25 साल पुराना सपना है, जिसको भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार पूरा करने जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस क्षेत्र के लोगों का यह बहुत पुराना सपना था कि यहां हवाई अड्डा बने और विकास में चार चांद लगें लेकिन जमीनी स्तर पर किसी भी सरकार ने इस पर कार्य नहीं किया।

योगी ने कहा कि पहले चरण में करीब 10,000 करोड़ रुपये का निवेश यहां पर आ सकता है और जेवर हवाई अड्डा बनने से नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा समेत पूरे जिले में करीब 34 से 35 हजार करोड़ रुपये तक का निवेश आएगा जिससे एक लाख लोगों को रोजगार मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत सरकार का इस परियोजना में पूरा सहयोग मिल रहा है और 2024 तक जेवर हवाई अड्डा बनकर तैयार हो जाएगा तथा उसके बाद यह उत्तर प्रदेश का पांचवा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह