लाइव न्यूज़ :

योगी पहुंचे दिल्ली, शाह और नड्डा से चुनावी रणनीति पर की चर्चा

By भाषा | Updated: August 19, 2021 22:31 IST

Open in App

आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की रणनीति को लेकर बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेताओं की एक अहम बैठक हुई जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक लगभग दो घंटे तक चली बैठक में इन नेताओं के अलावा उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और संगठन महामंत्री सुनील बंसल भी उपस्थित थे। यह बैठक शाह के आधिकारिक आवास पर हुई। बैठक में क्या चर्चा हुई इस बारे में औपचारिक तौर पर कुछ नहीं बताया गया लेकिन सूत्रों की मानें तो बैठक में चुनावी रणनीति की रूपरेखा को लेकर चर्चा हुई। साथ ही उत्तर प्रदेश विधान परिषद में खाली चार सीटों पर उम्मीदवारों के बारे में भी चर्चा की गई। इससे पहले, जून महीने के मध्य में योगी ने दिल्ली का दौरा किया था। उस दौरान उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेताओं के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री का दिल्ली दौरा ऐसे समय में हुआ है जब उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र निर्धारित समय से पहले ही अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया। इससे पहले विधानसभा में 2021-22 के लिए 7301.52 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट ध्वनिमत से पारित हुआ। ज्ञात हो कि भाजपा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर जोरशोर से जुट गई है। केंद्रीय मंत्रिपरिषद में उत्तर प्रदेश से शामिल सदस्यों ने 16 अगस्त से विभिन्न क्षेत्रों में जन आशीर्वाद यात्रा निकाली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप