लाइव न्यूज़ :

योगी सरकार के लिए राहत, स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह की कोरोना रिपोर्ट आई नेगेटिव

By स्वाति सिंह | Updated: March 21, 2020 14:18 IST

बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर कोरोना पॉजिटिव आने से देश में हड़कंप मच गया। लंदन से 9 मार्च को वापस आने के बाद कनिका कपूर 15 मार्च को लखनऊ पार्टी में पहुंची थीं। इस पार्टी में उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह भी मौजूद थे।

Open in App
ठळक मुद्देयोगी सरकार के चिकित्सा व स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई हैजय प्रताप सिंह ने जांच के नमूने लेकर लैबोरेट्री भेजे थे

बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर के साथ पार्टी में योगी सरकार के चिकित्सा व स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जयप्रताप समेत 45 लोगों के सैंपल लिए गए थे, सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं। इसमें 28 कनिका कपूर के कॉन्टैक्ट के लोग थे। शुक्रवार से सिंह और उनकी पत्नी ने खुद को आइसोलेट किया है। स्वास्थ्य मंत्री व उनकी पत्नी, परिजनों व घर में काम करने वाले लोगों की जांच के नमूने लेकर लैबोरेट्री भेजे गए थे, जिसमें रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 

बता दें कि बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर कोरोना पॉजिटिव आने से देश में हड़कंप मच गया। लंदन से 9 मार्च को वापस आने के बाद कनिका कपूर 15 मार्च को लखनऊ पार्टी में पहुंची थीं। इस पार्टी में उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह भी मौजूद थे। एक टीवी चैनले से बात करते हुए उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप ने कहा है, जिस पार्टी में मैं गया था वहां कनिका कपूर भी मौजूद थीं। वह एक पारिवारिक आयोजन था। पार्टी में मेरे साथ मेरा पूरा परिवार गया था। जब से यह खबर मिली है कि कनिका कपूर कोरोना पॉजिटिव हैं, मैं और मेरा पूरा परिवार आइसोलेशन में चले गए हैं। उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री लंबे समय से कोरोना वायरस को लेकर जागरुकता अभियान चला रहे थे, अब वह भी अपनी स्कैनिंग कराएंगे। उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने अपने आपको सेल्फ क्वारंटाइन किया। 

टॅग्स :कोरोना वायरसयोगी आदित्यनाथभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कनिका कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील