लाइव न्यूज़ :

'जो पिता और चाचा का न हुआ वो ‘बुआ’ का क्या होगा'

By भाषा | Updated: January 13, 2019 04:19 IST

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) आगामी लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की कुल 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेंगी।

Open in App

सपा व बसपा के गठबंधन की घोषणा पर तीखी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता एवं ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने शनिवार को यहां पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि जो अपने पिता और चाचा का न हुआ, वो भला ‘बुआ’ (बसपा प्रमुख मायावती) का क्या होगा। 

उन्होंने दोनों दलों के गठबंधन की वजह पर कहा, “यह गठबंधन मोदी की बढ़ती ताकत से घबराकर किया गया है। आने वाले चुनावों में प्रदेश की जनता इस गठबंधन को उसी तरह नकार देगी जिस तरह 2014 में ‘राहुल और अखिलेश के साथ’ को नापसंद कर दिया था।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘बसपा और सपा लोकसभा चुनाव के लिए एक साथ आए हैं। यह एक मौकापरस्त रिश्ता है जो कभी कामयाब नहीं हो सकेगा।” 

उन्होंने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के लिए कहा, “जिस शख्स ने अपने स्वार्थ के लिए पिता और चाचा को भी किनारे कर दिया, वो भला बुआ का क्या साथ देगा। वैसे भी अब जनता किसी गठबंधन को मानने वाली नहीं है।” 

शर्मा ने कहा कि भाजपा के विकास की आंधी चल रही है लिहाजा इन दोनों दलों ने खुद को बचाने के लिए गठबंधन कर लिया है। लेकिन इससे भाजपा को कोई नुकसान नहीं होने वाला है। भाजपा तो चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है।

टॅग्स :अखिलेश यादवमायावतीसमाजवादी पार्टीबहुजन समाज पार्टी (बसपा)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण