लाइव न्यूज़ :

यूपी सरकार का अनोखा फरमान, राष्ट्रगान के बाद सिनेमाघरों में दिखाना होगा कुंभ मेला

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 4, 2018 14:02 IST

फिल्म शुरू होने से पहले सुनाए जाने वाले राष्ट्रगान के बाद कुंभ मेले का नया प्रतीक चिह्न (लोगो) भी अनिवार्य रूप से दिखाया जाएगा।

Open in App

उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में अगले साल होने वाले कुंभ मेले का लोगो जल्द ही प्रदेश के सभी सिनेमाघरों में देखने को मिलेगा। सिनेमाघरों में जल्द ही फिल्म शुरू होने से पहले सुनाए जाने वाले राष्ट्रगान के बाद कुंभ मेले का नया प्रतीक चिह्न (लोगो) भी अनिवार्य रूप से दिखाया जाएगा। राष्ट्रगान के ठीक बाद इसे थिअटर की स्क्रीन पर दिखाया जाएगा।

 यूपी के पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव ने किया ऐलान

इस बात की जानकारी यूपी के पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव अवनीश अवस्थी ने दी है। उन्होंने बताया कि अब यूपी के सिनेमाघरों में राष्ट्रगान के बाद कुंभ मेले का लोगो भी प्रदर्शित करना जरूरी होगा। इसे सभी सिनेमाघरों में जल्द ही अमल में लाया जाएगा। इससे लोग इस धार्मिक आयोजन के उद्देश्य और महत्व को जान सकें।

योगी आदित्यनाथ सरकार का अहम ऐलान

 यूपी सरकार ने इस मामले में स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिया है कि कुंभ मेले की टैग लाइन 'सर्वसिद्धिप्रदः कुंभः' को भी सभी के लिए प्रदर्शित किया जाए। योगी आदित्यनाथ सरकार ने ऐलान किया कि सभी आधिकारिक पत्रों में कुंभ मेले के लोगो का इस्तेमाल होगा। इसमें साफ तौर से निर्देश दिया गया है कि दीन दयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी के लोगो के बजाए कुंभ का लोगो इस्तेमाल किया जाए। 

टॅग्स :कुंभयोगी आदित्यनाथलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस