लाइव न्यूज़ :

योगी सरकार का नए साल पर गिफ्ट, अनुसूचित जाति के युवाओं को देगी रोजगार

By भाषा | Updated: January 5, 2020 15:06 IST

अगले वित्तीय वर्ष में इस योजना को यूपी के सभी जिलों में लागू करने का विचार है। प्रवक्ता ने बताया कि इस योजना के जरिये व्यवसाय संवाददाता को कम्प्यूटर, हार्डवेयर-साफ्टवेयर, एक फिंगर प्रिंट मशीन, स्वैपिंग मशीन और इनवर्टर खरीदने के लिए आर्थिक मदद दी जायेगी जो ब्याजमुक्त होगी और निगम द्वारा सीधे संचालित होगी।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अनुसूचित जाति के बेरोजगार युवाओं को नव वर्ष का तोहफा दिया है अनुसूचित जाति के युवाओं को रोजगार का तोहफा देगी योगी सरकार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अनुसूचित जाति के बेरोजगार युवाओं को नव वर्ष का तोहफा देते हुए उन्हें राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकृत एजेंट के रूप में जोड़ने की एक अभिनव योजना तैयार की है। अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम अनुसूचित जाति के आर्थिक रूप से कमजोर युवकों को व्यवसाय संवाददाता के रूप में स्वरोजगार का अवसर देने जा रहा है।

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने  बताया कि अनुसूचित जाति के बेरोजगार युवकों के आर्थिक उत्थान के लिए तैयार सरकार की इस योजना के तहत प्रदेश के 500 युवकों को स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा।

अगले वित्तीय वर्ष में इस योजना को राज्य के सभी जिलों में लागू करने का विचार है। प्रवक्ता ने बताया कि इस योजना के जरिये व्यवसाय संवाददाता को कम्प्यूटर, हार्डवेयर-साफ्टवेयर, एक फिंगर प्रिंट मशीन, स्वैपिंग मशीन और इनवर्टर खरीदने के लिए आर्थिक मदद दी जायेगी जो ब्याजमुक्त होगी और निगम द्वारा सीधे संचालित होगी।

व्यवसाय संवाददाता राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकृत एजेण्ट के रूप में कार्य करेंगे। इसके लिए संबंधित बैंक में व्यवसाय संवाददाता को 15,000 रूपये की धनराशि सिक्योरिटी के रूप में जमा करनी होगी।

उन्होंने बताया कि जमा धनराशि की सीमा के अन्तर्गत व्यवसाय संवाददाता द्वारा ग्राहकों का राष्ट्रीयकृत बैंकों में बचत खाता, आवर्ती जमा खाता, किसान क्रेडिट कार्ड, नामांकन कार्ड, आईडीकार्ड पैसा जमा करना निकालना आनलाइन धनराशि हस्तांतरित करना आदि बैंकिंग सुविधा ग्राहकों को प्रदान की जायेगी।

व्यवसाय संवाददाताओं को केन्द्र और राज्य सरकार की विविध योजनाओं की जानकारी होगी। इसके लिए इन्हें प्रशिक्षण भी दिया जायेगा। अनुसूचित जाति की समस्त योजनाओं की जानकारी से युक्त व्यवसाय संवाददाता दलित मित्र की भूमिका में इन वर्गों के लिए मददगार साबित होंगे। 

टॅग्स :योगी आदित्यनाथभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उत्तर प्रदेशनौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप