लाइव न्यूज़ :

'न्याय दिलाने पर ध्यान दे योगी सरकार', विपक्ष पर जातीय दंगे भड़काने के आरोप पर मायावती का पलटवार

By भाषा | Updated: October 6, 2020 09:49 IST

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर हाथरस मैं एक दलित लड़की से कथित रूप से सामूहिक बलात्कार और उसके बाद उसकी मौत के मामले को लेकर जातीय और सांप्रदायिक हिंसा फैलाने की साजिश रचने का आरोप लगाया था।

Open in App
ठळक मुद्देविपक्ष पर जातीय और सांप्रदायिक दंगा भड़काने की साजिश के आरोप पर मायावती ने पलटवार किया है CM योगी ने कहा, 'योगी आदित्यनाथ का आरोप सही है या फिर चुनावी चाल, यह तो वक्त ही बताएगा।

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने मंगलवार को कहा विपक्ष पर जातीय और सांप्रदायिक दंगा भड़काने की साजिश का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आरोप सही है या फिर चुनावी चाल, यह तो वक्त ही बताएगा।

मायावती ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, "हाथरस काण्ड की आड़ में विकास को प्रभावित करने के लिए जातीय व साम्प्रदायिक दंगा भड़काने की साजिश का विपक्ष पर लगाया गया यूपी सरकार का आरोप सही या चुनावी चाल, यह समय बताएगा, किन्तु जनमत की मांग है कि हाथरस काण्ड के पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने पर सरकार ध्यान केन्द्रित करे तो बेहतर।"

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, "वैसे हाथरस काण्ड को लेकर पीड़िता के परिवार के साथ जिस प्रकार का गलत व अमानवीय व्यवहार किया गया उससे देश भर में काफी रोष व आक्रोश है। सरकार अब भी गलती सुधारे और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए गंभीर हो वरना जघन्य घटनाओं को रोक पाना मुश्किल होगा।"

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर हाथरस मैं एक दलित लड़की से कथित रूप से सामूहिक बलात्कार और उसके बाद उसकी मौत के मामले को लेकर जातीय और सांप्रदायिक हिंसा फैलाने की साजिश रचने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि कुछ लोग विकास में बाधा डालने के लिए ऐसे षड्यंत्र रच रहे हैं। हालांकि विपक्षी दल इसे योगी द्वारा अपनी नाकामियों पर पर्दा डालने की कोशिश करार दे रहे हैं। बहरहाल, सरकार के खिलाफ साजिश करने के आरोप में डेढ़ दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज किए गए हैं। 

टॅग्स :मायावतीउत्तर प्रदेशबीएसपीयोगी आदित्यनाथहाथरस केसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार