लाइव न्यूज़ :

जेवर एयरपोर्ट: बाकी प्रस्ताव 15 दिसंबर तक केंद्र के पास भेजने के निर्देश

By भाषा | Updated: November 14, 2018 04:15 IST

योगी आदित्यनाथ ने नोएडा स्थित जेवर में इण्टरनेशनल ग्रीन फील्ड हवाई अड्डे की स्थापना के लिए शेष औपचारिकताओं संबंधी प्रस्ताव आगामी 15 दिसम्बर तक अन्तिम स्वीकृति के लिए केंद्र सरकार के पास भेजे जाने के निर्देश दिए हैं।

Open in App

त्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा स्थित जेवर में इण्टरनेशनल ग्रीन फील्ड हवाई अड्डे की स्थापना के लिए शेष औपचारिकताओं संबंधी प्रस्ताव आगामी 15 दिसम्बर तक अन्तिम स्वीकृति के लिए केंद्र सरकार के पास भेजे जाने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री योगी ने मंगलवार यहां लोक भवन में जेवर हवाई अड्डे के सम्बन्ध में प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि एयरपोर्ट की स्थापना के लिए भूमि अधिग्रहण और जमीन खरीद की कार्यवाही समयबद्ध ढंग से की जाए।

योगी ने इस परियोजना के लिए अन्य कार्यवाहियों तथा प्रदेश कैबिनेट की मंजूरी के बाद बाकी औपचारिकताओं संबंधी प्रस्ताव आगामी 15 दिसम्बर तक केंद्र सरकार को अन्तिम स्वीकृति के लिए भेजे जाने के निर्देश दिए।

उन्होंने इसकी स्थापना में आ रही समस्याओं का समाधान शीघ्रता से किए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के विकास और जनहित में इस एयरपोर्ट की स्थापना के लिए हर सम्भव सहयोग करेगी। जेवर में अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण हेतु किसानों का सहयोग और योगदान मिल रहा है। भूमि की व्यवस्था के लिए अधिग्रहण और क्रय कार्यों में तेजी लाई जाए।

इस अवसर पर अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि केन्द्र सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने इसकी स्थापना की सैद्धान्तिक सहमति प्रदान कर दी है। केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय, गृह मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय से भी मंजूरी प्राप्त की जा चुकी है। परियोजना के लिए तकनीकी सलाहकार के चयन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।

योगी ने कहा कि जेवर में हवाई अड्डे की स्थापना से प्रदेश में विकास के नए आयाम जुड़ेंगे। यह एयरपोर्ट आगरा, मथुरा, गौतमबुद्धनगर सहित अनेक स्थानों की हवाई सम्पर्क के लिए उपयोगी होगा तथा उत्तर प्रदेश को राजस्थान, उत्तराखण्ड और हरियाणा आदि प्रदेशों से जोड़ेगा।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप