लाइव न्यूज़ :

योगी ने अधिकारियों से मांगी सरकारी दफ्तरों की सुरक्षा की समीक्षा रिपोर्ट

By भाषा | Updated: September 1, 2021 15:10 IST

Open in App

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान भवन के बगल में स्थित चाक-चौबंद सुरक्षा वाली एक इमारत में एक वरिष्ठ नौकरशाह के निजी सचिव द्वारा खुद को गोली मारे जाने की घटना को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को सुरक्षा की समीक्षा करके अपनी रिपोर्ट पेश करने को कहा है। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता के मुताबिक मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में कहा, "सचिवालय तथा अन्य संवेदनशील सरकारी दफ्तरों की सुरक्षा और मजबूत की जानी चाहिए। गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव, अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था तथा सचिवालय प्रशासन इन परिसरों की सुरक्षा व्यवस्था की गहराई से समीक्षा करके अपनी रिपोर्ट पेश करें।" मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी को भी इन इमारतों में हथियार लेकर प्रवेश की इजाजत न दी जाए। इन परिसरों में साफ-सफाई की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और किसी को भी पान मसाला, गुटखा या तंबाकू खाकर अंदर न जाने दिया जाए। गौरतलब है कि विधान भवन के बगल में स्थित बापू भवन में नगर विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव रजनीश दुबे के निजी सचिव विशंभर दयाल ने पिछली 30 अगस्त को आठवीं मंजिल पर स्थित अपने कमरे में लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली थी। उनका इलाज किया जा रहा है। उनकी हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। बापू भवन में अनेक मंत्रियों तथा आला अफसरों के दफ्तर हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां