लाइव न्यूज़ :

बिहार में योगी आदित्‍यनाथ कल और परसों प्रदेश के इन तीन जगहों पर करेंगे चुनाव प्रचार

By भाषा | Updated: October 19, 2020 21:42 IST

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ मंगलवार की सुबह लखनऊ हवाईअड्डे से बिहार के पटना के लिए प्रस्‍थान करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देपटना से हेलीकॉप्‍टर से वह कैमूर जिले के रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में जद यू-भाजपा गठबंधन के उम्‍मीदवार के पक्ष में जनसभा करने जाएंगे।कार्यक्रम के मुताबिक बुधवार को मुख्‍यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ पटना पहुंचेंगे जहां से वह जमुई जाएंगे।

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ मंगलवार और बुधवार को बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार करेंगे। मुख्‍यमंत्री मंगलवार को वहां तीन जबकि बुधवार को भी तीन विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। संबंधित आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को बताया कि मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ मंगलवार की सुबह लखनऊ हवाईअड्डे से बिहार के पटना के लिए प्रस्‍थान करेंगे।

पटना से हेलीकॉप्‍टर से वह कैमूर जिले के रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में जद यू-भाजपा गठबंधन के उम्‍मीदवार के पक्ष में जनसभा करने जाएंगे । उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की दूसरी जनसभा अरवल जिले के अरवल विधानसभा क्षेत्र में दोपहर को शुरू होगी जबकि तीसरी जनसभा रोहतास जिले के काराकाट विधानसभा क्षेत्र में होगी।

मुख्‍यमंत्री शाम साढ़े पांच बजे तक लखनऊ वापस लौट आएंगे। सूत्रों ने बताया कि मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ बुधवार की सुबह भी पटना जाएंगे जहां से वह अलग-अलग जनसभाओं को संबोधित करने हेलीकॉप्‍टर से जाएंगे और शाम तक वापस लखनऊ लौट आएंगे।

कार्यक्रम के मुताबिक बुधवार को मुख्‍यमंत्री पटना पहुंचेंगे जहां से वह जमुई जाएंगे। उन्होंने जानकारी दी कि मुख्‍यमंत्री पूर्वाह्न 11 बजे जमुई जिले के जमुई हाईस्‍कूल स्‍टेडियम में जमुई विधानसभा क्षेत्र के भाजपा-जदयू गठबंधन के उम्‍मीदवार के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे।

जमुई के बाद वह अपराह्न एक बजे भोजपुर जिले के तरारी विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे। उनकी तीसरी जनसभा पटना जिले के पलिगढ़ विधानसभा क्षेत्र में ढाई बजे से शुरू होगी। इसके बाद शाम को उनकी लखनऊ वापसी होगी। सूत्रों ने कहा कि आगे भी बिहार में मुख्‍यमंत्री की जनसभाएं प्रस्‍तावित हैं। 

टॅग्स :योगी आदित्यनाथबिहारजमुईपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया