लाइव न्यूज़ :

बुलंदशहर हिंसा को योगी आदित्यनाथ ने बताया 'राजनीतिक षडयंत्र', बोले- गोकशी कर दंगा कराना चाहते हैं कुछ लोग

By भाषा | Updated: December 20, 2018 09:19 IST

विपक्ष के हंगामे के कारण उत्तर प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित होने के बाद योगी ने यहां संवाददाताओं से कहा, 'बुलंदशहर की घटना एक साजिश थी। साजिश का पर्दाफाश हो चुका है। ये साजिश राजनीतिक षड्यंत्र था।' 

Open in App

कानून व्यवस्था के मुद्दे पर विधानसभा की कार्यवाही में बाधा पहुंचाने वाले विपक्ष को निशाने पर लेते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कहा कि बुलंदशहर की हिंसा उन लोगों का 'राजनीतिक षडयंत्र' था, जिनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गयी है।

विपक्ष के हंगामे के कारण विधानसभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित होने के बाद योगी ने यहां संवाददाताओं से कहा, 'बुलंदशहर की घटना एक साजिश थी। साजिश का पर्दाफाश हो चुका है। ये साजिश राजनीतिक षड्यंत्र था।' 

उन्होंने कहा, '... जो कायर हैं, जो आमने-सामने किसी चुनौती का सामना करने की स्थिति में नहीं हैं वे पैरों के नीचे जमीन खिसकते देख एक-दूसरे के गले मिल रहे हैं। प्रदेश सरकार इस प्रकार की किसी साजिश को सफल नहीं होने देगी ... सख्ती से निपटेगी। कानून का राज हर हाल में होगा।' 

उन्होंने कहा कि बुलंदशहर घटना में प्रशासन ने पूरी सख्ती से कार्रवाई की है। कानून के दायरे में रहकर प्रदेश सरकार ने बड़ी साजिश बेनकाब की। जो लोग गोकशी कर दंगा कराना चाहते थे और अराजकता फैलाना चाहते थे, उनके मंसूबे ध्वस्त हो गये।

उल्लेखनीय है कि कानून- व्यवस्था और किसानों की बदहाली जैसे मुद्दों को लेकर सपा और कांग्रेस सदस्यों ने आज सदन में हंगामा किया जिससे प्रश्नकाल नहीं हो सका। शून्यकाल के दौरान भी भारी हंगामा और नारेबाजी जारी रही।

शोरगुल के बीच विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने आवश्यक दस्तावेज पटल पर रखवाये और इसी बीच सरकार ने दूसरा अनुपूरक बजट भी पेश किया। हंगामा थमता नहीं देख दीक्षित ने सदन की बैठक दिन भर के लिए स्थगित कर दी।

गौरतलब है कि बुलंदशहर में तीन दिसंबर को भड़की हिंसा में एक पुलिस इंस्पेक्टर सहित दो लोगों की मौत हो गयी थी।

टॅग्स :बुलंदशहरयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील