लाइव न्यूज़ :

योगी ने अगस्ता मामले पर कहा, कांग्रेस ने हर क्षेत्र में किए घोटाले, देश से माफी मांगे राहुल गांधी

By भाषा | Updated: December 31, 2018 14:09 IST

योगी आदित्यनाथ ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कांग्रेस बार-बार अपने कारनामों के जरिये इस देश के आम नागरिकों और देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करती रही है।

Open in App

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर खरीद मामले पर कांग्रेस को घेरते हुए सोमवार को कहा कि इस पार्टी ने जीवन के हर क्षेत्र में घोटाले किये हैं और इसके लिये इस पार्टी और उसके अध्यक्ष राहुल गांधी को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिये।

योगी ने यहां आनन-फानन में बुलाये गये संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कांग्रेस बार-बार अपने कारनामों के जरिये इस देश के आम नागरिकों और देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करती रही है। वर्ष 2004 से 2014 के बीच केन्द्र में अपनी सरकार के कार्यकाल में कोई ऐसा क्षेत्र नहीं था जिसमें कांग्रेस ने घोटाला ना किया हो। जल, थल, नभ, अंतरिक्ष और पाताल समेत जीवन के हर क्षेत्र को कांग्रेस ने घोटालों से आच्छादित किया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर खरीद में हुए 3700 करोड़ रुपये के ‘घोटाले‘ में करीब 360 करोड़ रुपये की रिश्वतखोरी मानी जा रही है। उसमें से 150 करोड़ रुपये कांग्रेस के नेताओं को मिले हैं। इस मामले में गिरफ्तार किये गये बिचैलिये क्रिश्चियन मिशेल द्वारा प्रवर्तन निदेशालय के सामने ‘मिसेज गांधी‘ नाम लिया जाना यह साबित करता है कि इसमें कांग्रेस की पूरी संलिप्तता है।

योगी ने दावा किया ‘‘अगस्ता वेस्टलैंड से जुड़े मामले में इस कम्पनी के अधिकारियों को इटली की अदालत ने पहले भी सजा दी है। अदालत ने यह भी कहा है कि इस मामले से जुड़े अन्य अभियुक्त इटली के बाहर के हैं, इसलिये वह उसमें कुछ नहीं कर सकती। आखिर कौन हैं वे लोग। श्रीमती गांधी का नाम आना अपने आप में साबित करता है कि इसमें कांग्रेस नेताओं की संलिप्तता है।’’ 

उन्होंने कहा कि यही कारण है कि मिशेल की गिरफ्तारी से कांग्रेस सबसे ज्यादा घबरायी नजर आयी और उसने उसके लिये सबसे पहले अपना अधिवक्ता भेजा। कांग्रेस रक्षा सौदों के नाम पर किस तरह से बड़े-बड़े घोटालों को अंजाम देती रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस चोरी और सीनाजोरी करती है। इस वक्त चोर मचाये शोर वाली स्थिति है। अगस्ता मामले में कांग्रेस एक बार फिर बेनकाब हुई है। देश की आवश्यकताओं की समय से पूर्ति नहीं होने पर देश की सुरक्षा पर असर पड़ता है। कांग्रेस अगर रिश्वतखोरी ना करती तो देश की सुरक्षा के मोर्चे पर जो एक लम्बे समय तक इंतजार करना पड़ा है, उससे बचा जा सकता था। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके अध्यक्ष राहुल गांधी को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिये। दूध का दूध और पानी का पानी जनता के सामने आ रहा है। कांग्रेस को देश की जनता अवश्य सजा देगी।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथराहुल गांधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील