लाइव न्यूज़ :

VIDEO: निरहुआ और रवि किशन को लेकर योगी आदित्यनाथ ने कहा, जबरदस्ती मुंबई से पकड़कर लाए हैं इनको, पूर्वी यूपी में बनेगी फिल्मसिटी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 24, 2019 17:14 IST

Lok Sabha Elections 2019: इस बार के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने आजमगढ़ से भोजपुरी कलाकार दिनेश लाल यादव (निरहुआ) को उम्मीदवार बनाया है और गोरखपुर से रविकिशन उम्मीदवार हैं। आजमगढ़ में निरहुआ की टक्कर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव से हैं।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी के चंदौली में सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया कि क्यों भोजपुरी कलाकारों निरहुआ और रवि किशन को लड़ाया जा रहा है चुनावयोगी आदित्यनाथ ने कहा कि दोनों कलाकारों को मुंबई से इसलिए पकड़कर लाया गया है ताकि पूर्वी उत्तर प्रदेश का विकास हो सके

Lok Sabha Elections 2019: लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के लिए जोर-शोर से प्रचार कर रहे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चंदौली में कहा कि दो भोजपुरी कलाकारों को मुंबई से इसलिए पकड़कर लाया गया है, ताकि पूर्वी यूपी का विकास हो सके। सीएम योगी भोजपुरी कलाकार दिनेश लाल यादव (निरहुआ) और रवि किशन की बात कर रहे थे।

सीएम योगी ने कहा, ''भोजपुरी परंपरा को कैसे सम्मान दिया जाना है, हम दो भोजपुरी कलाकारों को इस बार चुनाव लड़ा रहे हैं.. एक को आजमगढ़ से और एक को गोरखपुर से.. और मुंबई से पकड़ के लाए हैं इनको.. जबरदस्ती लेकर आए हैं कि मुंबई बहुत हो गया अब पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए भी कुछ करो.. इन नौजवानों को भी कुछ कराओ.. अब जब ये दोनों कलाकार सांसद बनेंगे तो पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी फिल्मसिटी बन सकती है।''

बता दें कि इस बार के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने आजमगढ़ से भोजपुरी कलाकार दिनेश लाल यादव (निरहुआ) को उम्मीदवार बनाया है और गोरखपुर से रवि किशन उम्मीदवार हैं। आजमगढ़ में निरहुआ की टक्कर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव से हैं। वहीं, रवि किशन गोरखपुर से सपा उम्मीदवार रामभुआल निषाद के खिलाफ ताल ठोक रहे हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनावयोगी आदित्यनाथरवि किशनदिनेश लाल यादव (निरहुआ)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप