लाइव न्यूज़ :

योगी आदित्‍यनाथ बोले- उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था देश और दुनिया के लिए एक नजीर

By भाषा | Updated: September 18, 2022 12:33 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में कानून-व्यवस्था की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि यह देश और दुनिया के लिए एक उदाहरण है।

Open in App

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने रविवार को राज्य की कानून-व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था देश और दुनिया के लिए एक नजीर बनती हुई दिखाई दी है। मुख्यमंत्री ने रविवार को यहां अपने पांच कालिदास मार्ग स्थित सरकारी आवास से पुलिस आधुनिकीकरण योजना के तहत 56 जिलों के लिए मॉडर्न प्रिजन वैन (कैदी वाहन) को हरी झंडी दिखाने के बाद समारोह को संबोधित करते हुए ये बात कही।

उन्‍होंने कहा कि लोग अक्सर उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था की चर्चा करते हैं और उदाहरण प्रस्तुत करते हैं कि जो राज्य सबसे संवेदनशील माना जाता था, 2017 से पहले जिस राज्य में दंगे फसाद, अराजकता, गुंडागर्दी चरम पर मानी जाती थी, वहां कानून का राज स्थापित है।

बिना नाम लिए विपक्षी दलों की पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले पुलिस भागती थी और अपराधी दौड़ाते थे, लेकिन आज कानून के साथ खिलवाड़ करने वाले कोई भी व्यक्ति हो उसे मालूम है कि कानून की क्या कीमत होती है और उसे कानून का भय है।

मुख्‍यमंत्री ने कहा कि ''विगत पांच वर्ष के अंदर देश में आबादी के लिहाज से सबसे बड़े राज्य में बेहतर कानून व्यवस्था के लिए पुलिस आधुनिकीकरण की जो प्रक्रिया हम लोगों ने प्रारंभ किया था, माडर्न प्रिजन वैन उसी श्रृंखला का एक हिस्‍सा है। 56 मॉडर्न प्रिजन वैन को गृह विभाग को समर्पित करते हुए मुझे अत्यंत आनन्‍द की अनुभूति हो रही है।''

उन्‍होंने कहा कि पहले पुराने वाहनों से कैदियों को जेल ले जाया जाता था जिसमें तकनीक का अभाव था और उससे या तो कैदी भाग जाते थे या आपराधिक गिरोह हमला करके कैदियों को छुड़ा लेते थे, लेकिन उपलब्ध कराए जा रहे 56 मॉडर्न प्रिजन वैन हर तकनीक से युक्त हैं।’’ उन्होंने कहा कि इसमें पुलिसकर्मी सुरक्षित रहेंगे ही, कैदी को भी जेल से अदालत और अदालत से जेल तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।

अब तक के प्रयासों की चर्चा करते हुए योगी ने कहा कि प्रदेश में 25 करोड़ की आबादी को सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से और उनके मन में सुरक्षा का अहसास कराने की दृष्टि से सरकार ने अनेक कदम उठाये हैं, फिर चाहे वह पुलिस भर्ती की पारदर्शी प्रक्रिया हो, या उन्हें प्रशिक्षित कर व्यावसायिक दृष्टि से दक्ष बनाने से लेकर तमाम प्रभावी कदम हो।

योगी ने कहा कि भर्ती की प्रक्रिया में एक लाख 56 हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती समयबद्ध ढंग से पूरा करते हुए रिक्तियों को न केवल दूर किया गया बल्कि पुलिस बल के आधुनिकीकरण और उन्हें तकनीक से भी लैस किया गया। इस मौके पर कारागार राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति, प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद और पुलिस महानिदेशक डीएस चौहान ने अपने विचार व्‍यक्‍त किये।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत