लाइव न्यूज़ :

अयोध्या में राम मंदिर बनाने के लिए झारखंड से सभी परिवार दें एक ईट और 11 रुपये: योगी आदित्यनाथ

By विनीत कुमार | Updated: December 14, 2019 10:57 IST

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नागरिकता संशोधन विधेयक का भी मुद्दा उठाया और कहा कि कांग्रेस पाकिस्तान की भाषा बोल रही है।

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड की चुनावी रैलाी में योगी आदित्यनाथ ने किया राम मंदिर का जिक्रयोगी ने नागरिकता संशोधन विधेयक का भी मुद्दा उठाया और कहा कि कांग्रेस पाकिस्तान की भाषा बोल रही है

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झारखंड में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राज्य के लोगों से राम मंदिर बनाने के लिए हर परिवार से 11 रुपये और एक ईट का योगदान करने को कहा है। योगी ने गिरिडीह में बीजेपी उम्मीदवार नागेंद्र महतो के लिए आयोजित रैली में ये बात कही।

योगी ने साथ ही कहा कि 500 साल पुराने विवाद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से सुलझाया जा सका। योगी ने साथ ही आरोप लगाया कि कांग्रेस-आरजेडी सहित कई पार्टियां नहीं चाहती थी कि इस विवाद का हल निकले।

अयोध्या में मंदिर के लिए 11 रुपये और एक शिला

योगी आदित्यनाथ ने चुनावी रैली में कहा, अयोध्या में बहुत जल्द एक भव्य राम मंदिर बनेगा। मैं सभी झारखंड वासियों को आमंत्रित करूंगा और घर से राम मंदिर के लिए एक शिला और 11 रुपये जाना चाहिए।’ योगी ने साथ ही कहा, ‘मैं उस प्रदेश से आता हूं जिसने भगवान राम दिया और उनके शासन की प्रणाली को रामराज्य कहा गया, जिसमें नीतियां गरीब, युवा, महिला और समाज के हर तबके को ध्यान में रखते हुए बगैर भेद के बनाई जाती हैं। वही कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं।’

यूपी के मुख्यमंत्री ने नागरिकता संशोधन विधेयक का भी मुद्दा उठाया और कहा कि कांग्रेस पाकिस्तान की भाषा बोल रही है। योगी ने कहा, 'ऐसे समय में जब प्रधानमंत्री और गृहमंत्री हिंदू, सिख, बौद्ध, ईसाई और पारसी अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने की कोशिश कर रहे हैं, जिन्हें पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में यातना दी गई और शरणार्थी का जीवन जी रहे हैं, कांग्रेस, आरजेडी, सीपीआईएमल जैसी पार्टियां इसके खिलाफ प्रदर्शन कर रही हैं।'

टॅग्स :योगी आदित्यनाथअयोध्याराम मंदिर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?