लाइव न्यूज़ :

योगी आदित्यनाथ ने मुस्लिम महिलाओं से अपने 'सच्चे भाइयों' को पहचानने का किया आग्रह

By भाषा | Updated: April 10, 2019 20:03 IST

Open in App

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को मुस्लिम महिलाओं से अपने 'सच्चे भाइयों' को पहचानने का आग्रह करते हुए कहा कि भाजपा ने उनका गौरव और सम्मान वापस दिलाया है। योगी ने कहा कि हमने सदियों से दबायी जा रही अपनी मुस्लिम बहनों को मुक्ति दिलायी है।

वह आंवला से भाजपा प्रत्याशी सांसद धर्मेंद्र कश्यप व बरेली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी एवं केंद्रीय मंत्री संतोष कुमार गंगवार के समर्थन में आंवला लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के फरीदपुर कस्बे में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

योगी ने कहा, ''पहले मुस्लिम महिलाएं उत्पीड़न के खिलाफ थाने जाती थीं तो उनकी सुनवाई नहीं होती थी। तीन तलाक के मुद्दे पर कांग्रेस, सपा व बसपा कुछ नहीं बोलते थे ।''

मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा—बसपा—कांग्रेस को लगता था कि कहीं उनके खिलाफ फतवा ना जारी हो जाए । उनका वोट बैंक ना खिसक जाए, लेकिन मोदी सरकार ने मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से आजादी दिलाई। ''मैं चाहता हूं कि मुस्लिम बहनें अपने सच्चे भाइयों को पहचानें।''

उन्होंने कहा, ''मुस्लिम महिलाओं को तीन तालाक से आजादी किसी आजादी से कम नहीं है। हम मुस्लिम महिलाओं के सम्मान की रक्षा करेंगे ।'' 

टॅग्स :लोकसभा चुनावयोगी आदित्यनाथमुस्लिम महिला संरक्षण विधेयक 2017
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए