लाइव न्यूज़ :

योगी आदित्यनाथ ने कहा, '10 मार्च के बाद चलेगा बुलडोजर, जिन लोगों को बहुत गर्मी आ रही है, अपने आप शांत हो जाएगी'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 18, 2022 18:09 IST

योगी आदित्यनाथ ने मैनपुरी के चुनावी जनसभा में कहा कि मैं यहां मौजूद जनता को इस बात का भरोसा देने के लिए आया हूं कि बुलडोजर को मैंने अभी मरम्मत के लिए भेजा है। 10 मार्च के बाद प्रशासन का बुलडोजर फिर से चलेगा। अभी जिन लोगों को बहुत गर्मी आ रही है, 10 मार्च के बाद उनकी गर्मी अपने आप शांत हो जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देयोगी ने कहा कि अखिलेश यादव करहल में अपनी होने वाली हार को देखकर बौखला गये हैंआजमगढ़ भला किस मुह से चुनाव लड़ने के लिए जाते, जब कोविड में एक बार भी नहीं गये योगी आदित्यनाथ ने शिवपाल यादव की स्थिति आसमान से गिरे और खजूर पर अटके वाली बताई

मैनपुरी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को चुनावी जनसभा में समाजवादी पार्टी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि अभी शासन के बुलडोजरों का अभी मरम्मत हो रहा है, 10 मार्च के बाद उनका फिर से खुलकर उपयोग किया जाएगा।

योगी अदित्यनाथ ने यह बात करहल में भाजपा प्रत्याशी प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल पर हुए हमले के संदर्भ में कही। जिन पर बीते 15 फरवरी को प्रचार के बाद घर वापसी के समय कथिततौर पर सपा समर्थकों द्वारा अतीकुल्लापुर गांव के पास हमला किया गया था।

मैनपुरी में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए आदित्यनाथ ने कहा, "मैं यहां मौजूद जनता को इस बात का भरोसा देने के लिए आया हूं कि बुलडोजर को मैंने अभी मरम्मत के लिए भेजा है। 10 मार्च के बाद प्रशासन का बुलडोजर फिर से चलेगा। अभी जिन लोगों को बहुत गर्मी आ रही है, 10 मार्च के बाद उनकी गर्मी अपने आप शांत हो जाएगी।"

इस मौके पर सीएम योगी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के नेता करहल में अपनी होने वाली हार को देखकर बौखला गये हैं। एसपी सिंह बघेल पर किया गया हमला इस बात का प्रमाण है कि वो अपनी हार को परिणाम से पहले ही मान चुके हैं।

समाजवादी प्रमुख अखिलेश यादव के द्वारा उनके संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ से विधानसभा चुनाव न लड़ने को भी मुद्दा बनाते हुए सूबे मुख्यमंत्री ने कहा, "आजमगढ़ की जनता ने उन्हें (सपा प्रमुख अखिलेश यादव) अपना सांसद चुना। लेकिन पूरे कोविड महामारी वो एक बार भी आजमगढ़ नहीं गए थे। तो अब भला किस मुह से आजमगढ़ चुनाव लड़ने के लिए जाते, उनकी हिम्मत ही नहीं थी।"

सपा की सभा में मौजूद रहे शिवपाल यादव पर व्यंग्य करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा, "उनकी तो स्थिति आसमान से गिरे और खजूर पर अटके वाली हो गई है।" 

करहल में सपा की हुई रैली पर कटाक्ष करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि "मैंने आज के अखबारों में एक तस्वीर देखी, जिसे देखकर मुझे हंसी भी आयी और दुख भी हुआ। बेचारे शिवपाल, जो इतने बड़े नेता थे सपा के। उनका दुर्भाग्य देखिये उन्हें बैठने के लिए मंच पर एक भी कुर्सी नहीं थी। बेचारे एक कोने में सिसक रहे थे, मुझे बहुत बुरा लगा।” 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022योगी आदित्यनाथअखिलेश यादवशिवपाल यादवसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर