लाइव न्यूज़ :

"मुस्लिम समाज की ओर से आना चाहिए प्रस्ताव कि साहब...", ज्ञानवापी-काशी विश्वनाथ मंदिर पर योगी आदित्यनाथ ने दी प्रतिक्रिया, देखें वीडियो

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 31, 2023 11:16 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगर उसको मस्जिद कहेंगे तो फिर विवाद होगा। दरअसल, योगी इस सवाल का जवाब देते हुए नजर आए कि ज्ञानवापी-काशी विश्वनाथ मंदिर का कोई हल है।

Open in App
ठळक मुद्देइलाहाबाद उच्च न्यायालय ने ज्ञानवापी सर्वेक्षण मामले में सुनवाई के बाद अपना निर्णय सुरक्षित रख लिया है।अदालत तीन अगस्त को निर्णय सुनाएगी।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ज्ञानवापी मस्जिद और काशी विश्वनाथ मंदिर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नजर आए।

नई दिल्ली: काशी विश्वनाथ मंदिर और ज्ञानवापी मस्जिद का मामला इलाहाबाद उच्च न्यायालय में जारी है। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने ज्ञानवापी सर्वेक्षण मामले में सुनवाई के बाद अपना निर्णय सुरक्षित रख लिया है। ऐसे में अदालत तीन अगस्त को निर्णय सुनाएगी। इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथज्ञानवापी मस्जिद और काशी विश्वनाथ मंदिर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नजर आए।

समाचार एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि अगर उसको मस्जिद कहेंगे तो फिर विवाद होगा। दरअसल, योगी इस सवाल का जवाब देते हुए नजर आए कि ज्ञानवापी-काशी विश्वनाथ मंदिर का कोई हल है। इसपर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, "मुझे लगता है कि भगवान ने जिसको दृष्टि दी है वो देखे न त्रिशूल मस्जिद के अन्दर क्या कर रहा है, हमने तो नहीं रखे हैं न, ज्योतिर्लिंग है, देव प्रतिमाएं हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "पूरी दीवारे चिल्ला-चिल्लाकर क्या कह रही हैं और मुझे लगता है कि ये प्रस्ताव मुस्लिम समाज की ओर से आना चाहिए कि साहब ऐतिहासिक गलती हुई है और उस गलती के लिए हम चाहते हैं कि समाधान हो।" इसके अलावा योगी आदित्यनाथ विपक्षी गठबंधन 'इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस' (इंडिया) पर भी निशाना साधते हुए नजर आए।

मालूम हो, विपक्षी गठबंधन 'इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस' 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस सहित 26 विपक्षी दलों का एक समूह है। पार्टियों ने पीएम मोदी और भाजपा से मुकाबला करने और उन्हें केंद्र में लगातार तीसरी बार जीतने से रोकने के लिए हाथ मिलाया है।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथज्ञानवापी मस्जिदइंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष