लाइव न्यूज़ :

"योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों को साकार कर रहे हैं, यूपी अब बीमारू राज्य नहीं रहा" जेपी नड्डा ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: January 1, 2024 08:04 IST

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्षजेपी नड्डा ने लखनऊ में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिशन को जमीन पर शत-प्रतिशत लागू करने के लिए काम कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्षजेपी नड्डा ने लखनऊ में की योगी आदित्यनाथ क तारीफ नड्डा ने कहा कि योगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को साकार करने में लगे हुए हैंभाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी मोदी-योगी के नेतृत्व में सूबे की 80 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करेगी

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बीते रविवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिशन को जमीन पर शत-प्रतिशत लागू करने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूपी आज सीएम योगी के नेतृत्व में बीमारू राज्य की पहचान से बाहर निकलकर देश के अग्रणी राज्यों की कतार में शामिल हो गया है।

जेपी नड्डा ने दुबग्गा में आयोजित महिला हाफ मैराथन के उद्घाटन समारोह में कहा, ''देश को आगे ले जाने वालों और पीछे खींचने वालों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा है।''

भाजपा प्रमुख नड्डा ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि जहां पीएम मोदी और सीएम योगी देश और राज्य को आगे बढ़ा रहे हैं, वहीं राहुल गांधी और अखिलेश यादव केवल अपने परिवारों की भलाई सुनिश्चित करने में रुचि रखते हैं।"

नड्डा ने फिट इंडिया और खेलो इंडिया मूवमेंट जैसी पहल के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना की। उन्होंने खेल बुनियादी ढांचे के व्यापक विकास को स्वीकार किया, जिसमें हर जिले में पूरी तरह से सुसज्जित स्टेडियम और राज्य भर के गांवों में ओपन जिम और खेल मैदान शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश आज विकास की नई कहानी लिख रहा है। चाहे वह महिला सशक्तिकरण की बात हो। यूपी से माफियाओं और भ्रष्टाचार के राज को खत्म करने की बात हो या फिर बुनियादी ढांचे के विकास की बात हो, इन सभी उपलब्धियों के लिए योगी आदित्यनाथ बधाई के पात्र हैं।"

जेपी नड्डा ने विपक्ष को देश को पीछे खींचने वाली ताकत बताया और कहा कि आज देश को आगे ले जाने वालों और पीछे खींचने वालों के बीच प्रतिस्पर्धा चल रही है।

उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी गठबंधन इंडिया के पास केवल एक काम है और वो है 'मोदी-रोको' का जाप करना। वहीं हमारा प्रयास है कि मोदी के नेतृत्व में इस देश को आगे ले जाया जाए। यही कारण है कि मोदी-योगी के नेतृत्व में भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटें जीतेगी।

टॅग्स :जेपी नड्डायोगी आदित्यनाथनरेंद्र मोदीBJPउत्तर प्रदेशसमाजवादी पार्टीकांग्रेसराहुल गांधीअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए