लाइव न्यूज़ :

योगी आदित्यनाथ ने अतीक अहमद की जब्त की गई जमीन पर बने 76 फ्लैट के लाभार्थियों को चाबी सौंपी, 2021 में रखी थी आधारशिला- देखें

By अनिल शर्मा | Updated: June 30, 2023 14:49 IST

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि "यह वही राज्य है जहां 2017 से पहले कोई भी माफिया गरीबों, व्यापारियों या यहां तक कि सरकारी संस्थानों की जमीन पर कब्जा कर सकता था। तब गरीब केवल असहाय होकर देख सकते थे। अब, हम उसी जमीन पर गरीबों के लिए घर बना रहे हैं।" 

Open in App
ठळक मुद्देसीएम योगी ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत निर्मित 76 आवासों के लाभार्थियों को चाबी सौंपी। सीएम ने 26 दिसंबर, 2021 को प्रयागराज के लूकरगंज क्षेत्र में अतीक अहमद के कब्जे से यह भूमि मुक्त कराई थी। अतीक और उसके भाई अशरफ अहमद की इस साल 15 अप्रैल को हत्या कर दी गई थी।

प्रयागराज: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार प्रयागराज में माफिया से राजनेता बने अतीक अहमद के कब्जे से मुक्त कराई भूमि पर प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत निर्मित 76 आवासों के लाभार्थियों को चाबी सौंपी। फ्लैट प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत बनाए गए थे और 9 जून को लॉटरी के माध्यम से आवंटित किए गए थे।

उन्होंने लाभार्थियों को सौंपे गए फ्लैटों की साइट पर बच्चों के साथ बातचीत की और गरीबों के लिए फ्लैटों का निरीक्षण भी किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने शहर में 226 विकास परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया।

कार्यक्रम में अपने संबोधन में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि "यह वही राज्य है जहां 2017 से पहले कोई भी माफिया गरीबों, व्यापारियों या यहां तक कि सरकारी संस्थानों की जमीन पर कब्जा कर सकता था। तब गरीब केवल असहाय होकर देख सकते थे। अब, हम उसी जमीन पर गरीबों के लिए घर बना रहे हैं।" मुख्यमंत्री ने कहा कि इन माफियाओं से जब्त किया गया है, यह एक बड़ी उपलब्धि है।

लाभार्थियों को 41 वर्ग मीटर में बना फ्लैट मात्र 3.5 लाख रुपये में मिलेगा। समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि अधिकारियों ने कहा कि दो कमरे, एक रसोई और शौचालय सुविधाओं वाले एक फ्लैट की कीमत ₹ 6 लाख है। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार चौहान ने कहा, "इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन के सभागार में आवंटन के लिए लॉटरी निकाली गई। 6,030 आवेदकों के सत्यापन के बाद, 1,590 को लॉटरी में भाग लेने के लिए पात्र पाया गया।"

योगी आदित्यनाथ ने 26 दिसंबर, 2021 को प्रयागराज के लूकरगंज क्षेत्र में अतीक अहमद के कब्जे से मुक्त कराने के बाद 1,731 वर्ग मीटर भूमि पर इस किफायती आवास परियोजना की आधारशिला रखी थी।

अतीक अहमद 2005 में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) विधायक राजू पाल की हत्या और इस साल फरवरी में उस मामले के एक प्रमुख गवाह उमेश पाल की हत्या में भी आरोपी था। अतीक और उसके भाई अशरफ अहमद को इस साल 15 अप्रैल की रात को खुद को पत्रकार बताने वाले लोगों ने उस समय गोली मार दी थी, जब उन्हें प्रयागराज में मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाया जा रहा था।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह