लाइव न्यूज़ :

'योगी आदित्यनाथ सरकार कैराना से पलायन रोकने में हुई कामयाब'

By भाषा | Updated: August 29, 2019 01:44 IST

कैराना में एक स्वागत सभा को संबोधित करते हुये राणा ने कहा कि यह वही कैराना है जहां से लोग पलायन करने को मजबूर होते थे। यह वही कैराना है, जहां पर खुलेआम व्यापारियों की हत्या कर दी जाती थी। आज योगी जी के कारण कैराना में शांति व्यवस्था कायम हुई है लोग उन्हें धन्यवाद दे रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देयोगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में पदोन्नति पाने के बाद अपने गृह जनपद पहुंचे सुरेश राणा ने बुधवार को फिर आरोप लगाया कि कुछ साल पहले कई हिंदू परिवारों को कैराना से विस्थापन के लिए मजबूर किया गया। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद क्षेत्र में स्थिति बदली है। सरकार कैराना से पलायन रोकने में कामयाब हुई है।

योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में पदोन्नति पाने के बाद अपने गृह जनपद पहुंचे सुरेश राणा ने बुधवार को फिर आरोप लगाया कि कुछ साल पहले कई हिंदू परिवारों को कैराना से विस्थापन के लिए मजबूर किया गया। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद क्षेत्र में स्थिति बदली है। सरकार कैराना से पलायन रोकने में कामयाब हुई है।

कैराना में एक स्वागत सभा को संबोधित करते हुये राणा ने कहा कि यह वही कैराना है जहां से लोग पलायन करने को मजबूर होते थे। यह वही कैराना है, जहां पर खुलेआम व्यापारियों की हत्या कर दी जाती थी। आज योगी जी के कारण कैराना में शांति व्यवस्था कायम हुई है लोग उन्हें धन्यवाद दे रहे हैं।

उत्तर प्रदेश में वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान दिवंगत भाजपा सांसद हुकुम सिंह ने यह दावा कर विवाद पैदा कर दिया था कि कानून-व्यवस्था और प्रशासन की मुस्लिम तुष्टिकरण की नीति के चलते कैराना से हिंदू विस्थापित हो रहे हैं। 2013 के मुजफ्फरनगर दंगों में राणा पर भी आपराधिक मामले दर्ज किए गए थे। इन दंगों में 60 लोग मारे गए थे।

राणा ने कहा कि '' योगी सरकार ने शामली जनपद की विद्युत समस्या को देखते हुए 738 करोड रुपए का एक बिजलीघर मंजूर किया है। इसके साथ-साथ विकास की तमाम योजनाएं शामली में चल रही है। यही नहीं कैराना कस्बे में मुख्यमंत्री ने पीएसी कैंप की स्थापना का प्रस्ताव पास कर दिया है।

सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद जनपद शामली पहुंचे सुरेश राणा का स्वागत किया गया उत्तर प्रदेश की सीमा कैराना के यमुना ब्रिज से ही गाड़ियों के काफिले के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया । सुरेश राणा शामली जिले की थाना भवन विधानसभा सीट का प्रतिनिधत्व करते है। 

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप