लाइव न्यूज़ :

सीएम योगी का मायावती और अखिलेश पर तंज, कहा- बडे़-बडे़ दावे करने वाले गठबंधन का पहले ही हो चुका है तलाक

By भाषा | Updated: July 25, 2019 02:28 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, ''जनता ने सभी दीवारों को तोड़ा...जाति, मत, मजहब और क्षेत्र... लोकतंत्र को सही मायने में उत्तर प्रदेश में स्थापित किया। सात चरण में हमारे यहां कोई हिंसा नहीं हुई जबकि पश्चिम बंगाल में हर चरण में भीषण हिंसा हुई। व्यापक नरसंहार भी हुआ।'

Open in App
ठळक मुद्दे योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने विकास की लाज बचाई है और कह दिया कि जो विकास नहीं करेगा, उसके साथ जनता नहीं होगी। जनता को झूठी घोषणाओं, नारों, धरने, प्रदर्शन और राजनीति से मतलब नहीं है: योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा—बसपा गठबंधन पर चुटकी लेते हुए बुधवार को कहा कि गठबंधन का 'तलाक' हो चुका है और जनता ने गठबंधन के दुष्प्रचार को कोई तवज्जो नहीं दी। योगी ने विधानसभा में वर्ष 2019-20 की अनुपूरक मांगों पर चर्चा में हस्तक्षेप करते हुए कहा, ''लोग बडे़-बडे़ दावे करते थे। बड़ी-बड़ी घोषणाएं लोग करते थे... गठबंधन का तलाक पहले ही हो चुका है।''

उन्होंने कहा, ''मैंने तब भी इस बात को बार-बार कहा था कि हमें इस बात की परवाह नहीं होनी चाहिए कि कौन गठबंधन का रहा है और कौन महागठबंधन कर रहा है।'' योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने विकास की लाज बचाई है और कह दिया कि जो विकास नहीं करेगा, उसके साथ जनता नहीं होगी। उसे झूठी घोषणाओं, नारों, धरने, प्रदर्शन और राजनीति से मतलब नहीं है।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व (लोकसभा चुनाव) में उत्तर प्रदेश में एक लाख 63 हजार बूथों पर चुनाव हुए। एक भी बूथ पर पुनर्मतदान नहीं हुआ। योगी ने कहा, ''जनता ने सभी दीवारों को तोड़ा...जाति, मत, मजहब और क्षेत्र... लोकतंत्र को सही मायने में उत्तर प्रदेश में स्थापित किया। सात चरण में हमारे यहां कोई हिंसा नहीं हुई जबकि पश्चिम बंगाल में हर चरण में भीषण हिंसा हुई। व्यापक नरसंहार भी हुआ।'

टॅग्स :योगी आदित्यनाथमायावतीबहुजन समाज पार्टी (बसपा)अखिलेश यादवसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए