लाइव न्यूज़ :

योगी आदित्यनाथ अयोध्या से लड़ सकते हैं विधानसभा चुनाव, विधान परिषद सदस्यों को भी मैदान में उताने की तैयारी

By अभिषेक पारीक | Updated: July 25, 2021 14:04 IST

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। यही कारण है कि पार्टी ने विधान परिषद सदस्यों को भी चुनावी मैदान में उतारने की तैयारी शुरू कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश में भाजपा ने अपने विधान परिषद सदस्यों को भी चुनावी मैदान में उतारने की तैयारी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा भी विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। ऐसी खबर है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर या अयोध्या से विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। 

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। यही कारण है कि पार्टी ने विधान परिषद सदस्यों को भी चुनावी मैदान में उतारने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा भी विधानसभा चुनाव लड़ते नजर आ सकते हैं।

ऐसी खबर है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर या अयोध्या से चुनाव  लड़ सकते हैं। राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद से ही योगी आदित्यनाथ अयोध्या का कई बार दौरा कर चुके हैं। ऐसे में अयोध्या से चुनाव लड़ने की खबरों को बल मिल रहा है।

अयोध्या के भाजपा विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने मुख्यमंत्री के लिए अपनी सीट छोड़ने की पेशकश की है। उन्होंने कहा कि यदि योगी आदित्यनाथ अयोध्या से चुनाव लड़ते हैं तो यह सभी का सौभाग्य होगा। 

साथ ही पार्टी उन कैबिनेट मंत्रियों को चुनाव मैदान में उतार सकती हैं, जो एमएलसी सदस्य हैं। इनमें पहला नाम केशव प्रसाद मौर्य का है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को योगी सरकार के छह मंत्रियों को साथ लेकर के केशव प्रसाद मौर्य दिल्ली पहुंचे थे।

माना जा रहा है कि पार्टी आलाकमान के साथ बातचीत में कई अहम मुद्दों के साथ विधानसभा चुनाव लड़ने पर भी बातचीत हुई है। जिसके बाद कहा जा रहा है कि योगी आदित्यनाथ गोरखपुर या अयोध्या, केशव प्रसाद मौर्य कौशांबी, दिनेश शर्मा लखनऊ से चुनाव मैदान में उतर सकते हैं। 

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव अगले साल होने हैं। ऐसे में योगी सरकार जल्द ही कैबिनेट का विस्तार कर सकती है। माना जा रहा है कि कई नए चेहरों को कैबिनेट में जगह मिल सकती है। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए जितिन प्रसाद को भी योगी सरकार में मंत्री बनाया जा सकता है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशकेशव प्रसाद मौर्यादिनेश शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो