लाइव न्यूज़ :

Yogi Adityanath Cabinet Expansion: लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा दांव, आज योगी सरकार मंत्रिमंडल विस्तार, 5 विधायक बनेंगे मंत्री, जानिए संभावित लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 5, 2024 11:43 IST

UP Govt Cabinet Expansion Today: एसबीएसपी प्रमुख ओम प्रकाश राजभर लगभग पांच साल बाद आदित्यनाथ मंत्रिमंडल में वापसी करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देसुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) और राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) के एक-एक मंत्री शामिल होंगे। शपथ ग्रहण समारोह से पहले मुख्यमंत्री आदित्यनाथ सुबह 11 बजे कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे। विस्तार में भाजपा के एमएलसी दारा सिंह चौहान और आकाश सक्सेना मंत्री बनेंगे।

Yogi Govt Cabinet Expansion: लोकसभा चुनाव 2024 कुछ दिन के बाद होने वाला है। चुनाव से पहले भाजपा ने दांव खेलने का फैसला किया है। 3-5 विधायक मंत्री बन सकते हैं। उत्तर प्रदेश कैबिनेट विस्तार 5 मार्च को हो रहा है। भाजपा, आरएलडी और एसबीएसपी के सदस्य शामिल होंगे। लोकसभा चुनाव से कुछ हफ्ते पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) मंगलवार शाम को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। सहयोगी दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) और राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) के एक-एक मंत्री शामिल होंगे। पश्चिम यूपी के एक दलित नेता जो आरएलडी से है, कैबिनेट में शामिल किया जाएगा। एसबीएसपी प्रमुख ओम प्रकाश राजभर लगभग पांच साल बाद आदित्यनाथ मंत्रिमंडल में वापसी करेंगे।

अधिकारियों ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह से पहले मुख्यमंत्री आदित्यनाथ सुबह 11 बजे कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे। विस्तार में भाजपा के एमएलसी दारा सिंह चौहान और आकाश सक्सेना मंत्री बनेंगे। करीब आठ लोगों को मंत्रिमंडल विस्तार में मंत्री बनाए जाने की चर्चा है। योगी सरकार में मंत्री बनाने का बांट जोह रहे ओपी राजभर और दारा सिंह चौहान का इंतजार भी इस विस्तार से खत्म होगा।

पश्चिम यूपी की 25 लोकसभा सीटों पर रालोद का प्रभाव है। इन सीटों पर जाट, मुस्लिम और गूजर समाज पर रालोद की मजबूत पकड़ है, जिसके चलते ही भाजपा ने जयंत चौधरी को अपने साथ लाने के पूरी ताकत लगा दी और जयंत के दादा चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने का एलान किया। भाजपा का यह दांव कारगर साबित हुआ और जयंत एनडीए का हिस्सा बन गए।

फिलहाल रालोद और सुभासपा के अलावा योगी सरकार में दारा सिंह चौहान के साथ सिद्धार्थनाथ सिंह, महेंद्र सिंह, आकाश सक्सेना तथा सौरभ सिंह सोनू को भी मंत्री बनाए जाने की चर्चा है। सीएम योगी महेंद्र सिंह और राजेश्वर सिंह को अपनी सरकार में मंत्री बनाना चाहते हैं। यूपी में योगी सरकार का दूसरी बार गठन 25 मार्च 2022 को हुआ था। इसके बाद अब उनके मंत्रिमंडल का यह पहला विस्तार होगा।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशBJPओम प्रकाश राजभरजयंत चौधरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार