लाइव न्यूज़ :

अयोध्या विवाद पर बोले बाबा रामदेव- राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट में होगी देरी तो आएगा बिल

By भाषा | Updated: November 3, 2018 23:29 IST

भारिपा बहुजन महासंघ के प्रमुख प्रकाश अंबेडकर ने शनिवार को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के मुद्दे पर जनमत संग्रह कराने की मांग की है।

Open in App

योग गुरु रामदेव ने अयोध्या में राम मंदिर बनाए जाने की शनिवार को कड़ी वकालत की और कहा कि यदि उच्चतम न्यायालय मामले में जल्द फैसला नहीं देता तो संसद में कानून लाया जाना चाहिए।उच्चतम न्यायालय ने गत 29 अक्टूबर को अयोध्या भूमि विवाद मामले में तत्काल सुनवाई किए जाने से इनकार कर दिया था। इसने कहा था कि एक ‘‘उचित पीठ’’ जनवरी में फैसला करेगी कि राजनीतिक रूप से संवेदनशील मामले में कब सुनवाई की जाए।‘‘अयोध्या में राम मंदिर नहीं बनेगा तो और क्या बनेगा।’’ इसके बाद विवादित स्थल पर राम मंदिर निर्माण की मांग तेज होने लगी है। रामदेव ने पतंजलि योग पीठ में दो दिवसीय सम्मेलन से इतर संवाददाताओं से कहा, ‘‘यदि मामले में शीर्ष अदालत जल्द फैसला नहीं देती है तो लोकतंत्र में संसद सर्वोच्च संस्थान है और कानून लाने में कुछ भी गलत नहीं है।’’  उन्होंने कहा, ‘‘अयोध्या में राम मंदिर नहीं बनेगा तो और क्या बनेगा।’’ 

राम मंदिर मुद्दे पर जनमत संग्रह होना चाहिए : अंबेडकर

भारिपा बहुजन महासंघ के प्रमुख प्रकाश अंबेडकर ने शनिवार को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के मुद्दे पर जनमत संग्रह कराने की मांग की।यहां संवाददाताओं के साथ बातचीत में अंबेडकर ने कहा कि अध्यादेश लाना और मंदिर निर्माण के लिए विवादित भूमि का अधिग्रहण करना व्यावहारिक विकल्प नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘राम मंदिर निर्माण पर एक जनमत संग्रह कराया जाए।’’ मंदिर निर्माण के लिए इस साल वार्षिक विजयदशमी रैली के दौरान आएएसएस प्रमुख द्वारा एक अध्यादेश लाये जाने की मांग संबंधी सवाल पर उन्होंने कहा, ‘‘आरएसएस कौन होता है और भागवत कौन होते हैं।’’ अंबेडकर ने मंदिर मुद्दे पर भाजपा के गठबंधन सहयोगी शिवसेना के रूख की आलोचना करते हुये कहा कि वह अपनी वाकपटुता से लोगों को बेवकूफ नहीं बना सकते।

टॅग्स :बाबा रामदेवराम मंदिरअयोध्या
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

पूजा पाठRam Navami 2026: आइए श्रीराम को जीवन में स्थापित करें!

पूजा पाठश्रीराम और तीर्थंकर महावीर के बीच वंश परंपरा का मधुर संबंध

पूजा पाठराम राज्य: वैश्विक शांति का कालजयी मार्ग?, जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील