लाइव न्यूज़ :

यमन: चक्रवात के कारण बंदरगाह पर फंसे 38 भारतीयों को नौसेना ने निकला बाहर

By भाषा | Updated: June 3, 2018 20:52 IST

नौसेना के प्रवक्ता कैप्टन डी के शर्मा ने बताया कि नौसेना ने भारतीयों को सुरक्षित निकालने के लिए 'ऑपरेशन निस्तार' के तहत शनिवार को अपने जहाज आईएनएस सुनयना को अदन की खाड़ी से स्कोरटा द्वीप के लिए रवाना किया था।

Open in App

नई दिल्ली, 3 जून: नौसेना ने 38 भारतीयों को यमन में स्कोरटा द्वीप से सुरक्षित निकाल लिया है। वे लोग एक चक्रवाती तूफान आने के बाद करीब 10 दिन से वहां फंसे हुए थे। नौसेना के प्रवक्ता कैप्टन डी के शर्मा ने बताया कि नौसेना ने भारतीयों को सुरक्षित निकालने के लिए 'ऑपरेशन निस्तार' के तहत शनिवार को अपने जहाज आईएनएस सुनयना को अदन की खाड़ी से स्कोरटा द्वीप के लिए रवाना किया था।

उन्होंने कहा कि फंसे हुए भारतीयों को स्कोरटा तट से रविवार सुबह निकाला गया और वे लोग अब आईएनएस सुनयना पर हैं। वे सभी सुरक्षित हैं। जहाज भारतीयों को वापस ला रहा है। प्रवक्ता ने बताया कि वहां से निकाल कर लजा रहे भारतीयों को जहाज पर फौरन मेडिकल सुविधा, भोजन, पानी और टेलीफोन की सुविधा दी गई।

उन्होंने बताया कि जहाज गुजरात के पोरबंदर की ओर बढ़ रहा है। गौरतलब है कि चक्रवाती तूफान 24 मई को स्कोरटा में आया था और इसने तबाही मचाई थी।प्रवक्ता ने बताया कि स्कोरटा में तीन भारतीय नौकाओं को नुकसान का सामना करना पड़ा और वे बंदरगाह के पास क्षतिग्रस्त हो गए या डूब गए। वहीं , एमएसवी सफीना अल खिजर नौका लापता बताई जा रही है , जिस पर 12 भारतीय सवार थे।

टॅग्स :इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण