लाइव न्यूज़ :

पीली साड़ी वाली महिला पोलिंग ऑफिसर फिर चर्चा में, इस बार गुलाबी साड़ी में तस्वीर हुई वायरल

By स्वाति सिंह | Updated: October 21, 2019 21:01 IST

लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान पीली साड़ी वाली एक महिला पोलिंग अफसर की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। ये महिला लोकसभा चुनाव के दौरान किसी पोलिंग सेंटर पर तैनात की गई थीं।

Open in App
ठळक मुद्देपीली साड़ी वाली महिला चुनाव अधिकारी रीना द्विवेदी एक बार फिर चर्चा में हैं। लखनऊ कैंट विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में रीना द्विवेदी  ड्यूटी पर थी।

लोकसभा चुनान 2019 के दौरान सोशल मीडिया सेंसेशन बनीं पीली साड़ी वाली महिला चुनाव अधिकारी रीना द्विवेदी एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल, सोमवार लखनऊ कैंट विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में रीना द्विवेदी  ड्यूटी पर थी। इस बार रीना गुलाबी साड़ी में नजर आईं हैं। उनकी ड्यूटी कृष्णा नगर के महानगर इंटर कॉलेज में लगी है। यहां लोग वोटिंग के बाद उनके साथ सेल्फी लेते नजर आए। 

बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान पीली साड़ी वाली एक महिला पोलिंग अफसर की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। ये महिला लोकसभा चुनाव के दौरान किसी पोलिंग सेंटर पर तैनात की गई थीं। सोशल मीडिया पर लोग महिला पोलिंग ऑफिसर की ड्रेसिंग सेंस और खूबसूरती की तारीफ की थी। कई लोगों ने ऐसा भी लिखा है कि इनकी वजह से अधिक संख्या में लोग वोट डालने पहुंचे। 

इसके बाद फेसबुक पर इन तस्‍वीरों को शेयर करते हुए बताया गया कि नलिनी सिंह नाम की यह महिला 'मिसेज जयपुर' भी रह चुकी हैं। यह भी जानकारी दी गई कि चुनाव में इनकी तैनाती कुमावत स्‍कूल में थी। और तो और यह भी कहा गया था कि इनके पोलिंग बूथ पर 100 फीसदी मतदान हुआ है। महिला अध‍िकारी की इन तस्‍वीरों को हजारों लोगों ने फेसबुक, व्हाट्सएप पर शेयर करना शुरू कर दिया था । लेकिन फैलाई जा रही बात से अलग सच कुछ और ही था। महिला का नाम भी नलिनी सिंह नहीं थी। 

इसके बाद यह खबर आई कि इस महिला का असली नाम रीना द्विवेदी है और तस्वीरें जयपुर की नहीं बल्कि लखनऊ की हैं। यह तस्‍वीर फोटो जर्नलिस्‍ट तुषार रॉय ने लखनऊ में खींची। ईवीएम ले जा रही यह महिला अध‍िकारी लखनऊ के पीडब्‍लूडी विभाग में कनिष्‍ठ सहायक के पद पर कार्यरत हैं। चुनाव से एक दिन पहले ही है तस्‍वीर वायरल होने लगी थी। 

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन २०१९उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल